क्रिसमस का त्योहार हर किसी के लिए खुशियां लेकर आता है। इस खास दिन पर हर कोई अपना घर सजाता है। लेकिन सजावट के दौरान इंडियन घरों में सबसे बड़ा कंफ्यूजन यही रहता है कि कम बजट में और देसी स्टाइल में कैसे क्रिसमस पर घर को सजाए? ऐसे में यहां हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए 5 ऐसे Decor Items के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर को देसी स्टाइल में सजा सकते हैं। खास बात यह है कि यहां बताए गए सभी डेकोर आइटम आपको काफी बजट-फ्रेंडली प्राइस में उपलब्ध हैं। आप इन आइटम्स से अपनी बालकनी, बेडरूम, लिविंग रूम और घर के मैन डोर को सजा सकते हैं। आइए नीचे दिए इन होम डेकोर के बारे में जानते हैं, ताकि आप भी सही विकल्प चुन सकें।
