घर की खूबसूरती को बढ़ाने में सोफा सेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने ऑफिस और लिविंग रूम के लिए सोफा का चयन करते समय गुणवत्ता को लेकर कन्फ्यूजन में हैं कि लेदर या फैब्रिक कौन सा ज्यादा बेहतर है? तो अब आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यहां आपको विस्तार से बताया जा रहा है। लेदर Sofa Set साफ करने में आसान होता है। साथ ही, ये 10 से 15 साल तक उपयोग करने के लिए बढ़िया माना जा सकता है। जबकि फैब्रिक सोफा सेट साफ करने में मुश्किल होता है और ये 5 से 10 साल तक चल सकता है, लेकिन ये गुणवत्ता पर निर्भर करता है। उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक से तैयार किए गए सोफा कम महंगे होते हैं। लेकिन लेदर एक प्राकृतिक सामग्री है और इसे बनाना मुश्किल होता है, जिसकी वजह से ये अधिक महंगे होते हैं।
यहां आपको चमड़े के सोफे और कपड़े के सोफे के प्रमुख विकल्प मिलेंगे।
FURNY Arvona 4 Seater Fabric Sectional LHS L Shape Sofa Set for Living Room
यह L शेप सोफा सेट ठोस लकड़ी और उच्च घनत्व वाले सुपरसॉफ्ट एयर फोम से बना है, जो लंबे समय तक बैठने के लिए आरामदायक व मुलायम है। इस 4 सीटर सोफे में आर्म सपोर्ट मिलता है, जिस पर हाथों को रखा जा सकता है। यह फैब्रिक सोफा 650 किलोग्राम तक का वजन सह सकता है। खूबसूरत डिजाइन में आने वाला यह सोफा सेट लिविंग रूम को स्टाइलिश और आधुनिक बना सकता है। इस पर 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले फैब्रिक से तैयार किया गया यह एल शेप सोफा लंबे समय तक उपयोग करने के लिए मजबूत और टिकाऊ है।
01
CLAUDIA FURNITURE Chesterfield Sofa, 3+2= 5 Seater Leather Sofa Set
अगर आप भी अपने लिविंग रूम के लिए लेदर सोफा लेना चाहते हैं, तो क्लाउडिया फर्नीचर ब्रांड पर विचार किया जा सकता है। इस 5 सीटर सोफा सेट में उच्च गुणवत्ता वाला फोम और शुद्ध चमड़े का उपयोग किया गया है, जो लिविंग रूम और ऑफिस को शानदार लुक प्रदान करता है। पारंपरिक डिजाइन में आने वाला यह सोफा सेट आयताकार में आता है। इसके फ्रेम को शीशम की लकड़ी से तैयार किया गया है। इस Leather Sofa के सीट की गहराई 44 सेंटीमीटर है और ऊंचाई 18 इंच है। यह 5 सीटर सोफा 100 किलोग्राम तक का भार सह सकता है। यह सोफा सेट लिविंग रूम, घर और ऑफिस के लिए बढ़िया हो सकता है क्योंकि इस पर 4 से 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह 5 सीटर सोफा हटाने योग्य, धोने योग्य कवर और आसानी से साफ होने वाली सामग्री से बना है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
EverCozy Italino 5 Seater Luxurious L Shape Fabric Sofa Set
स्टाइलिश डिजाइन में आने वाला यह फैब्रिक सोफा सेट 5 सीटर का है, जिस पर पांच से छह लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसे ठोस लकड़ी के फ्रेम और उच्च घनत्व वाले फोम के साथ तैयार किया गया है। साथ ही, यह 550 किलोग्राम तक का वजन सह सकता है। यह एल शेप सोफा सेट रखरखाव में आसान है, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक उपयोग कियाय जा सकता है। इस फैब्रिक सोफे के साथ कुशन मिलते हैं, जो बढ़िया बैक सपोर्ट प्रदान करते हैं। L-शेप में आने वाला यह सोफा सेट कम जगह में भी आसानी से फिट जाता है। बेज रंग में आने वाला 5 सीटर सोफा आपके लिविंग एरिया लग्जरी लुक प्रदान करता है।
03
HANDWOOD FURNITURE 3 Seater Fabric Sofa Set for Living Room
इस 3 सीटर फैब्रिक सोफा की फ्रेम को उच्च गुणवत्ता वाली लकड़ी से तैयार किया गया है, जिसकी वजह से यह बेहद मजबूत और टिकाऊ है। ग्रे और काले रंग में आने वाले इसकी सीट की ऊंचाई 18 इंच है और यह 700 किलोग्राम तक भार सह सकता है। खूबसूरत डिजाइन वाले कुशन के साथ आने वाला 3 सीटर सोफा आरामदायक तरीके से बैठने का अनुभव प्रदान करता है। यह Fabric Sofa सभी तरह की सजावट के साथ मेल खाता है, जिसकी वजह से यह घर और ऑफिस दोनों जगहों के लिए उपयुक्त है। यह सर्दी में गर्म रहता है, जो लंबे समय तक बैठकर आराम करने की सुविधा देता है।
04
Caradel Anderson 3+1+1 Sofa Set
अगर आप भी लिविंग रूम के लिए सोफा लेना चाहते हैं, तो यह 5 सीटर सोफा सेट अच्छा हो सकता है। यह बढ़िया गुणवत्ता वाले लेदर से तैयार किया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित व मजबूत है। इसमें 40 डेंसिटी वाले उच्च घनत्व वाले फोम और ग्रेड ए बेस सपोर्ट मिलता है। बेहतरीन आराम देने करने के लिए यह कुशन के साथ आता है, जिससे 5 सीटर लेदर सोफा आपके लिविंग रूम की सजावट को पूरा करता है। इसका रखरखाव भी आसान है, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है।
05
इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।