घड़ी एक ऐसा आइटम है, जो समय दिखाने के साथ ही घर की सजावट में भी अहम किरदार निभाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर की खाली दीवारों को नया और आकर्षक रूप देना चाहते हैं, तो बड़े आकार वाली घड़ी सही साबित हो सकती है। यह सूनी पड़ी दीवारों को भरने के साथ ही लिविंग रूम या फिर बेडरूम की सजावट में भी चार चांद लगा सकती हैं। आप यहां पर कुछ ऐसी ही बड़ी और स्टाइलिश Wall Clocks के डिजाइन देख सकते हैं, जो कि घर के लिए बढ़िया रहेंगे। इनमें आपको अलग-अलग आकार के साथ ही डिजाइन और पैटर्न के विकल्प भी मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद या फिर कमरे की सजावट के अनुसार चुन सकते हैं। ये घड़ियां अनोखे रंगों और मटेरियल से बनी हैं, जो कि घर को नए तरीके से सजाने के लिए बढ़िया हो सकता है।
इन स्टाइलिश और बड़ी Wall Clocks के साथ सूनी दीवारों को मिलेगा नया रूप

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
HARIRUP Home Decoration Creative Wall Clock
यह घड़ी शानदार यूरोपियन स्टाइल में आती है, जो कमरे को एक एलिगेंट लुक दे सकती है। इसमें क्रिस्टल एक्सेंट और मेटल की कारीगरी के साथ क्लासिक पेंडुलम मूवमेंट दिया गया है, जो इसे देखने में आकर्षक बनाते हैं। इसका एक बड़ी पत्ती जैसा डिजाइन काफी अलग और सुंदर है, जिसके साथ घर की सजावट भी शानदार बन सकती है। यह एक साइलेंट घड़ी है, यानी कि इसमें सुइयों के चलने की आवाज नहीं आती है। बैटरी से चलने वाली इस घड़ी में LED लाइट भी दी गई है, जिसे रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इस घड़ी के आधे अंक डायल वाले हिस्से और आधे पत्ती पर लिखे हुए हैं।
01Decor Wishes Metal Wall Clock for Living Room
इसे एक शानदार डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो इसे घर की सजावट के लिए अच्छा बनाता है। इस घड़ी को मजबूत और टिकाऊ क्वालिटी वाले मेटल से बनाया गया है। इसमें एक एंटीक फिनिश है जो विंटेज आकर्षण जोड़ता है, जिससे यह एंटीक Wall Clock किसी भी इंटीरियर के लिए एकदम सही हो सकती है। बड़े आकार वाली इस घड़ी में शानदार फूलों वाला डिजाइन मिलता है, जिसका गोल्डन, ग्रे और सफेद फिनिश इसे आकर्षक बनाता है। यह एनालॉग डिस्प्ले के साथ आती है, जिसपर बड़े आकार में नंबर लिखे हैं। ज़ंग से सुरक्षित रखने के लिए इसपर पाउडर कोटिंग भी की गई है।
02Vintage Clock Hand-Crafted Metal Large Analog Wall Clock
इस घड़ी को बनाने में राजस्थान के पारंपरिक तरीके और ठोस लोहे का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे मजबूती और सुंदर रूप दोनों प्रदान करता है। इसका डायमीटर 55 सेमी है और यह घर की सजावट में एक एंटिक और स्टाइलिश टच दे सकता है। यह शानदार गोल्डन रंग और बड़े रोमन अंकों वाले डिजाइन में आती है, जिसके साथ आपके घर की सजावट भी अलग बन सकती है। बैटरी से चलने वाली इस घड़ी का डिस्प्ले एनालॉग है और इसमें 2 काले रंग की सुइयां दी गई हैं। इसमें आपको काला, ब्रास, कॉपर और शाइनी गोल्ड चार रंगों के विकल्प मिल सकते हैं।
03Luxury Metal Peacock Wall Clock
आकर्षक मोर के डिजाइन में आने वाली यह घड़ी आपके घर के किसी भी कमरे को शानदार दिखा सकती है। इसमें स्वीपिंग मूवमेंट के साथ साइलेंट नॉन-टिकिंग मैकेनिज्म मिलता है, जो सुइयों से होने वाली टिक-टिक की आवाज नहीं होने देता है। इस Wall Watch का मेटल मटेरियल इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। वहीं, इसके शानदार चमकीले रंग इसे आकर्षक रूप देते हैं। यह नमी से सुरक्षित होने के साथ ही ज़ंग से भी बची रह सकती है, जिसे वजह से इसका जीवनकाल भी लंबा बनता है। इसका बड़ा डिस्प्ले आसानी से समय देखने के लिए सुविधाजनक हो सकता है।
04Amazon Brand - Umi Photo Frame with Wall Clock
16 इंच के गोल डायल और 10 इंच के फोटो फ्रेम के साथ आने वाली यह घड़ी खाली दीवार को शानदार तरीके से भर सकती है। इसमें क्रिस्टल जड़ा हुआ फ्रेम और एक क्लासी डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो सजावट को नया और आकर्षक रूप दे सकता है। इस घड़ी को क्रोम फिनिश वाली प्लास्टिक रिंग से बनाया गया है और लंबे समय तक चलने के लिए इसके पीछे MDF लकड़ी का कंस्ट्रक्शन है। वहीं, इसका ग्लास जैसा लुक और फिनिश देखने में शानदार लगता है। इसमें एक 1 AA बैटरी पड़ती है और इसे किसी भी प्रकार की दीवार पर आसानी से टांगा जा सकता है।
घर की सजावट को साज-सज्जा के साथ बनाएं और भी आकर्षक।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- बड़ी दीवार घड़ी को कहां लगाएं?+बड़ी दीवार घड़ी को आप कहीं भी लगा सकते हैं जहां आप समय देखना चाहते हैं। लिविंग रूम, बेडरूम और किचन में लोकप्रिय स्थान हैं।
- बड़ी दीवार घड़ी का आदर्श आकार क्या है?+यह दीवार के आकार और कमरे के अनुपात पर निर्भर करता है।
- घर के लिए किस आकार की बड़ी घड़ी अच्छी होती है?+कमरे की सजावट (आधुनिक या पारंपरिक) के हिसाब से डिजाइन चुनें, जैसे सुंदर नक्काशीदार या मिनिमलिस्ट डिजाइन।
You May Also Like