घर में है जगह की कमी? ट्रेंडी Folding Furniture छोटे कमरे और अपार्टमेंट में होंगे फिट

क्या आपका कमरा या अपार्टमेंट भी छोटा है और वहां सामान रखने के लिए जगह की कमी है? अगर हां, तो फोल्डिंग डिजाइन वाले Furniture आपके बहुत काम आ सकते हैं। इनमें आप सोफा, मेज, डाइनिंग टेबल आदि के विकल्प देख सकते हैं।
छोटे कमरों और अपार्टमेंट के लिए फोल्डिंग फर्नीचर
छोटे कमरों और अपार्टमेंट के लिए फोल्डिंग फर्नीचर

आजकल घरों में अक्सर जगह की कमी देखने को मिलती है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को अक्सर यह समस्या आती है। ऐसे में आप घर के कमरे भी छोटे हैं या फिर अपार्टमेंट में ज्यादा जगह नहीं है, तो फोल्डिंग फर्नीचर काफी उपयोगी हो सकता है। जी हां, इन्हें कुछ इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि जरूरत ना होने पर आप इन्हें आसानी मोड़कर किसी भी कोने में रख सकते हैं। वहीं इनके कुछ डिजाइन बहुमुखी भी होते हैं, जिन्हें कई अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप यहां पर कुछ ऐसे ही ट्रेंडी Folding Furniture के विकल्प देख सकते हैं, जो छोटी जगहों में आसानी से रखे जा सकते हैं। इनमें आपको सोफा कम बेड, डाइनिंग टेबल, रिक्लाइनर कुर्सी, शू रैक और स्टडी टेबल जैसे विकल्प मिलेंगे। आप अपनी जरूरत के अनुसार नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी को भी चुन सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • TEKAVO Peyton Folding Dining Table 4 Seater

    यह एक शानदार फोल्डिंग डाइनिंग टेबल है, जो कि छोटे घरों, अपार्टमेंट के लिए अच्छी हो सकती है। इसे नेचुरल वुड ग्रेन फिनिश के साथ हाई ग्रेड प्रीलाम इंजीनियरिंग वुड से बनाया गया है, जो इसे देखने में शानदार और टिकाऊ बनाता है। इसमें दो स्तर वाली स्टोरेज रैक भी दिया गया है, ताकी आप खाने-पीने की जरूरत से जुड़ी चीजों को आसानी से रख सकें। यह एक 4 Seater Dining Table है, जो काले व भूरे रंग के शानदार कॉम्बीनेशन में आती है। इसे ना सिर्फ आसानी से मोड़ा जा सकता है, बल्कि सुविधाजनक तरीके से किसी भी जगह रखने के लिए इसमें पहिए भी दिए गए हैं। यह आपको कई अलग-अलग रंगों में मिल सकती है।

    01
  • SleepyHug FoldPRO Sofa-Cum-Bed

    आपके घर में सोफा और बेड दोनों की जरूरत को एकसाथ पूरा करने वाला यह सोफा-कम-बेड काफी उपयोगी हो सकता है। यह 3-इन-1 कंवर्टिबल डिजाइन में आता है, जिसे सोफा, लाउंजर और फुल साइज बेड की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे लगातार सपोर्ट और बाउंस के लिए टिकाऊ, आकार बनाए रखने वाले HR फोम से बनाया गया है। यह टचसेंस टेक्नोलॉजी और सांस लेने योग्य फैब्रिक के साथ आता है, जिसकी सतह आपके शरीर के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है, जबकि हाई-GSM ट्राइकॉट फैब्रिक हवा को आने-जाने देता है। इसमें चेन वाला कवर भी दिया गया है, जिसे आसानी से निकालकर मशीन में ही धुला भी जा सकता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • FURLAY Recliner Chair Coffee Bean Moulded Cushion

    छोटे अपार्टमेंट या फिर कमरों के लिए उपयुक्त रहने वाली यह रिक्लाइनर कुर्सी घर में आकर्षक एहसास भी जोड़ सकती है। इस रिक्लाइनर चेयर में बैठने या सोने के लिए 6 एडजस्टेबल पोजीशन दी गई हैं, जिसे आप अपने आराम से अनुसार सेट कर सकते हैं। यह चेन लगे कुशन कवर के साथ आती है, जिसे धुलने के लिए आसानी से अलग निकाला जा सकता है। इसकी हाई-डेंसिटी फोम सीटिंग कुशन और पीठ को सपोर्ट देने के लिए ऑर्थोपेडिकली तरीके से डिजाइन की गई है, जो आराम देने और शरीर के दर्द को खत्म करने में मदद कर सकता है। इसमें मेटल हैंडल दिए गए हैं, जिनपर अपने हाथों को आराम से फैलाकर बैठ या लेट सकते हैं। इस कुर्सी में काला, भूरा, कॉफी बीन, कॉफी ब्राउन और नीला रंग के विकल्प उपलब्ध हैं।

    03
  • Torche Multipurpose Foldable & Portable Study Table

    पढ़ाई या फिर ऑफिस के कामों को करने के लिए एक आरामदायक मगर कम जगह घेरने वाली मेज की तलाश है, तो यह फोल्डिंग टेबल अच्छा हो सकता है। इसका हल्का और फोल्डेबल डिजाइन इसे आपके स्टडी या वर्क सेटअप किसी भी कमरे में तैयार करने के लिए आसान बनाता है। यह हाई-क्वालिटी स्टील और प्री-लैमिनेटेड यूरोपियन ग्रेड इंजीनियर वुड से बना है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाता है। इसमें खरोंच और निशान को पड़ने से बचाने के लिए पेंटेड पाउडर कोटेड फिनिश दिया गया है। वहीं, इस मेज का आकर्षक पर्ल व्हाइट रंग इसे देखने में शानदार बनाता है और आपके कमरे की सजावट से भी मेल खा सकता है।

    04
  • HEMIZA 6 Layer Plastic Shoe Rack for Home

    घर में अस्त-व्यस्त पड़े जूते-चप्पलों को रखने के लिए यह शू रैक आपके बहुत काम आ सकता है। यह एक स्टैकेबल और एडजस्टेबल शू रैक है, जिसे आप घर के किसी भी कोने में फिट कर सकते हैं। वर्टिकल डिजाइन और स्लिम प्रोफाइल के साथ, यह Shoe Rack ज्यादा जगह घेरे बिना जूते-चप्पलों को रखने के लिए अच्छी जगह देता है। इसमें कुल 5 अलमारियां दी गई हैं, जिसमें आप अपने फुटवियर को अलग-अलग करके व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। इस रैक को मजबूत प्लास्टिक से बनाया गया है, जिसमें 4, 5 और 6 अलग-अलग स्तरों के साथ आने वाले डिजाइन मिल सकते हैं। वहीं, जरूरत ना होने पर आप इसे आसानी से मोड़कर भी रख सकते हैं।

    इसी तरह की अन्य टिप्स के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें।

    05

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फोल्डिंग फर्नीचर क्या है?
    +
    फोल्डिंग फर्नीचर एक प्रकार का फर्नीचर है जिसे आसानी से मोड़ा और रखा जा सकता है जब उपयोग में न हो। यह छोटे स्थानों के लिए आदर्श है।
  • क्या फोल्डिंग फर्नीचर टिकाऊ होता है?
    +
    अच्छी गुणवत्ता वाला फोल्डिंग फर्नीचर टिकाऊ हो सकता है। इसके लिए आपको मटेरियल की जांच करनी चाहिए।
  • छोटे अपार्टमेंट के लिए कौन सा फोल्डिंग फर्नीचर सबसे अच्छा है?
    +
    मल्टीफंक्शनल फोल्डिंग फर्नीचर जैसे सोफा बेड और फोल्डिंग टेबल सबसे अच्छे हो सकते हैं।