नवजात शिशु के लिए खास Gift Ideas जो जीत लेंगे सबका दिल!

यहां न्यूबॉर्न बेबी के लिए 5 गिफ्ट आइडियाज बताए गए हैं, जो ना केवल रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले हैं बल्कि नए जन्मे बच्चों की देखभाल में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
न्यूबॉर्न बेबी के लिए गिफ्ट आइडियाज
न्यूबॉर्न बेबी के लिए गिफ्ट आइडियाज

न्यूबॉर्न बेबी के लिए गिफ्ट चुनना काफी मुश्किल होता है। जाहिर है नए जन्मे बच्चों के लिए गिफ्ट का चयन करते समय बहुत-सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जैसे- गिफ्ट उपयोगी हो, सुरक्षित हो और बच्चे के माता-पिता को पसंद भी आए। यहां हमने न्यूबॉर्न बेबी के लिए मुलायम कपड़े, आरामदायक बिस्तर, सुरक्षित ग्रूमिंग किट और ऐसे खिलौने के विकल्प दिए हैं, जो ना केवल बच्चों के लिए सुरक्षित व उपयोगी हो सकते हैं, बल्कि उनके दिमाग और शरीर के विकास में भी मदद कर सकते हैं। वहीं आजकल ये गिफ्ट सेट्स काफी ज्यादा ट्रेंड में भी है और इनमें आपको प्रीमियम से लेकर किफायती तक सभी ऑप्शन मिलेंगे। नीचे देखिए 5 न्यूबॉर्न बेबी गिफ्ट आइडियाज।

जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haus and Kinder Newborn Baby Essentials Gift Box

    यह गिफ्ट बॉक्स न्यूबॉर्न बेबी के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसमें 6 जरूरी चीजें शामिल होती हैं, जैसे - मुलायम मसलिन स्वैडल, रिवर्सिबल ब्लैंकेट, फिटेड क्रिब शीट और स्लीपिंग बैग। इसका मसलिन कपड़ा बहुत हल्का और सांस लेने वाला होता है, जिससे बच्चे को गर्मी या घुटन महसूस नहीं होती। वहीं रिवर्सिबल ब्लैंकेट दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है। स्लीपिंग बैग बच्चे को आरामदायक नींद देने में मदद करता है। डिजाइन की बात करें, तो यह जंगल पार्टी पैटर्न में आता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता है। यह सेट 0 से 12 महीने तक के बच्चों के लिए है, जिसे आप बेबी शॉवर या अन्य खास मौकों पर गिफ्ट कर सकते हैं।

    01
  • LuvLap 7In1 Portable Baby Grooming Kit for New Born Baby

    यह किट बच्चे की रोजमर्रा की साफ-सफाई में काफी काम आ सकता है। इसमें 7 चीजें मिलती हैं, जैसे- फिंगर ब्रश, हेयर ब्रश, कंघी, नेल कटर, नेल कैंची, ट्वीज़र और नेल फाइल। ये सभी टूल्स खासतौर पर न्यूबॉर्न बेबी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनके किनारे गोल और सुरक्षित होते हैं ताकि बच्चे को कोई चोट न लगे। यह किट बहुत हल्की और पोर्टेबल होती है जिससे यात्रा के दौरान इसको साथ लेकर जाना भी काफी आसान हो सकता है। न्यू पेरेंट्स के लिए यह बहुत उपयोगी और जरूरी गिफ्ट हो सकता है।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TINYLANE - Curated For You! Newborn Baby Products Gift Set

    इसमें आपको 13 जरूरी चीजें मिलती हैं, जैसे- स्वैडल, बिब, कैप, बूटीज, मिट्टेंस और वॉशक्लॉथ। इसमें इस्तेमाल किया गया कपड़ा बहुत मुलायम और स्किन-फ्रेंडली होता है, जो बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है। यह सेट बच्चे को ठंड से बचाने में मदद कर सकता है। मिट्टेंस और बूटीज बच्चे के हाथ-पैर को सुरक्षित रखते हैं, जबकि बिब खाने के समय कपड़े को गंदा होने से बचाता है। यह गिफ्ट सेट दिखने में भी बहुत सुंदर है, जिससे यह गिफ्टिंग के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। यह 0-3 साल तक के बच्चों के लिए उपयोगी है।

    03
  • Mee Mee Newborn Baby Bath Chair

    यह बेबी बाथर एक बहुत ही उपयोगी प्रोडक्ट है, जिसे आप आप न्यूबॉर्न बेबी को गिफ्ट कर सकते हैं। यह बच्चे को सुरक्षित तरीके से नहलाने में मदद करता है। इसमें 3 पोजीशन एडजस्टमेंट होता है। इसका एंटी-स्किड बेस इसे फिसलने से रोकता है, जिससे नहलाते समय कोई खतरा नहीं रहता। इसका सॉफ्ट मेश सीट पानी को जल्दी निकाल देता है। यह फोल्डेबल है, इसलिए इसे आसानी से स्टोर करना और यात्रा के दौरान साथ लेकर जाना भी आसान होता है। यह 0-12 महीने तक के बच्चों के लिए बनाया गया है।

    04
  • Prime Deals Kick and Play Musical Keyboard Piano Baby Gym and Fitness Rack with Hanging Rattles

    यह एक तरह का खिलौना है, जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद कर सकता है। इसमें म्यूजिकल कीबोर्ड, लाइट्स और हैंगिंग रैटल्स होते हैं।जब बच्चा अपने पैरों से कीबोर्ड को किक करता है, तो उसमें से म्यूजिक बजता है, जिससे बच्चा खुश होता है और एक्टिव रहता है। हैंगिंग टॉयज बच्चे को पकड़ने और खेलने के लिए होते हैं, जिससे उसकी पकड़ मजबूत होती है। यह टॉय बच्चे की सुनने की क्षमता और सोचने की शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। न्यूबॉर्न बेबी को गिफ्ट करने के लिए यह एक मजेदार विकल्प हो सकता है।

    05

अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर ऐसे अन्य लेख भी पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नवजात शिशु के लिए सबसे अच्छा उपहार क्या हो सकता है?
    +
    सबसे अच्छे उपहार वे होते हैं जो माता-पिता के लिए व्यावहारिक और उपयोगी हों, जैसे डायपर, कपड़े, नर्सिंग आवश्यक वस्तुएँ, या शिशु के विकास में सहायक खिलौने।
  • नवजात शिशु के लिए कौन से उपहार सुरक्षित नहीं होते?
    +
    छोटे हिस्से वाले खिलौने, नुकीले किनारे वाली वस्तुएं या अत्यधिक सुगंधित वाले प्रोडक्ट नवजात शिशु के लिए सुरक्षित नहीं होते।
  • एक व्यक्तिगत नवजात उपहार कैसे बना सकता हैं?
    +
    व्यक्तिगत उपहारों में बच्चे के नाम वाला कंबल, हाथ या पैर के निशान वाला फ्रेम या एक कस्टम-डिजाइन किया गया बेबी एल्बम शामिल हो सकते हैं।