एनिवर्सरी हर किसी कपल के लिए बेहद खास दिन होता है और इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए पार्टनर एक-दूसरे को तोहफा देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कोई ऐसा पर्सनलाइज्ड गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, जो यूनिक, यादगार और दिल को छू जाने वाला हो, तो यहां दिए गए Personalised Gifts के विकल्पों को देख सकते हैं। यहां हमने आपको ज्वेलरी पीस, कस्टमाइज बैग और LED लैंप जैसे विकल्पों की जानकारी दी है। खास बात है कि यहां दिए गए गिफ्ट ऑप्शंस किफायती से लेकर प्रीमियम बजट में उपलब्ध हैं यानी आप अपने बजट के अनुसार एक बढ़िया गिफ्ट चुन सकते हैं। ये गिफ्ट ना केवल यूनिक व यादगार है बल्कि इनकी क्वालिटी भी काफी बढ़िया है, जो इन्हें लंबे समय तक टिकाऊ रहने में मदद करते हैं। नीचे आप इन 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज पर आप ऐसी अधिक जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
Royal Charm Voguish Customized Tote Bag
अगर आप एनिवर्सरी पर अपनी पत्नी को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं, तो जो हमेशा उनके लिए यादगार रहे और उनके लिए उपयोगी भी हो तो यह स्टाइलिश कस्टमाइज बैग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस बैग पर आप अपनी पत्नी का नाम लिखवा सकते हैं। इसका फ्लोरल प्रिंट डिजाइन इसे आकर्षक बनाता है और इस पर ब्लैक कलर के साथ HD प्रिंटिंग का काम किया हुआ है, जो इसे प्रीमियम बनाता है। यह 16x11x5 इंच साइज में आता है, जिससे इसमें काफी सामान आसानी से रखा जा सकता है। ऑफिस लेकर जाने के लिए भी यह बैग एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि बड़ा साइज होने के कारण इसमें लैपटॉप को आसानी से रखा जा सकता है। यह मजबूत स्ट्रैप्स के साथ आता है, जिससे यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। वहीं यह ज्यादा भारी भी नहीं होता है जिससे इसे कैरी करना भी आसान हो सकता है।
01
Brown Cloud Personalized Name LED Night Lamp
यह गिफ्ट ऑप्शन आपकी एनिवर्सरी को खास बना सकता है। यह एक बेहद खूबसूरत और यूनिक LED लैंप है जिसे आप अपने अनुसार कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसे पति-पत्नी या बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक यादगार Gift Item हो सकता है, क्योंकि इस लैंप में आप अपने पार्टनर का नाम व एनिवर्सरी डेट को लिखवा सकते हैं। जब लैंप जलता है तो इस पर लिखा हुआ टेक्स्ट खूबसूरत तरीके से चमकता है और रात के समय तो यह बेहद खूबसूरत लग सकता है। आजकल इस तरह के गिफ्ट काफी ट्रेंड भी है, जो घर की सजावट में भी चार-चांद लगा देते हैं। यह USB से चलने वाला लैंप है, जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ZOCI VOCI Orbit Photo Necklace for Women
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह ज्वेलरी काफी ट्रेंड कर रही है। ऐसे में आप अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को एनिवर्सरी पर यह गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनके लिए यादगार हो सकता है। इस नेकलेस की सबसे खास बात है कि इसमें एक छुपी हुई फोटो होती है, जिसे आप प्रोजेक्शन की मदद से देख सकते हैं। इसमें आप अपने पार्टनर की फोटो डलवा सकते हैं। यह 18 कैरेट गोल्ड प्लेटिंग के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम और असली गोल्ड जैसा अनुभव देता है। यह स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना हुआ है, जो इसे वाटरप्रूफ और टिकाऊ बनाता है यानी यह पानी में भी सुरक्षित रह सकता है। रोजाना पहनने के लिए भी यह अच्छा माना जाता है। इसका हार्ट शेप डिजाइन इसे अधिक खास व आकर्षक बनाता है। वहीं हल्का होने के कारण यह पहनने में आरामदायक हो सकता है।
03
Abbloo Personalised Name Bracelet
यह एक सिंपल लेकिन दिल को छू लेने वाला तोहफा है, जिसे आप एनिवर्सरी पर अपने पति या बॉयफ्रेंड को गिफ्ट कर सकती हैं। इस ब्रेसलेस की सबसे खास बात है कि इस पर आप अपने पार्टनर का नाम लिखवा सकती हैं। यह एडजस्टेबल होता है जिससे यह हर साइज के हाथ में आसानी से फिट हो जाता है। इसका मिनिमल डिजाइन इसे रोजाना पहनने के लिए परफेक्ट विकल्प बनाता है। यह काफी हल्का होता है जिससे यह पहनने में आरामदायक होता है। वहीं इसका मटेरियल भी काफी टिकाऊ होता है जिससे यह लंबे समय तक चलता है। वहीं इसका स्किन-फ्रेंडली मटेरियल किसी भी तरह की स्किन एलर्जी से आपको सुरक्षित रखता है। इसकी गोल्डन फिनिश इसे असली गोल्ड जैसी चमक देता है और यह देखने में भी काफी प्रीमियम लगता है।
04
TRUESILVER ACPL Personalised 925 Sterling Silver Name Necklace for Women
आजकल नाम वाले ज्वेलरी पीस काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। खासकर एनिवर्सरी जैसे मौकों पर गिफ्ट करने के लिए यह बढ़िया हो सकते हैं। इस ज्वेलरी पीस की बात करें तो आप इसे अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप अपने पार्टनर और अपना नाम लिखवा सकते हैं, जिससे यह एक यादगार तोहफा बन जाता है। वहीं इस Gift for Women का इन्फिनिटी डिजाइन इसे अधिक आकर्षक बनाता है। यह 925 स्टर्लिंग सिल्वर से बनाया गया है, जो इसकी अच्छी क्वालिटी को दर्शाता है और इसकी चमक भी काफी बढ़िया होती है, जो लंबे समय तक खराब नहीं होती है। इसका हल्का डिजाइन इसे रोजाना पहनने में आरामदायक बनाता है। खास बात है कि रोजाना पहनने पर भी इसकी चमक बनी रहती है और यह नए जैसा लगता है।
05
अपनों के लिए खास की कैटेगरी पर ऐसे अन्य लेख देखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।