अगर छूट जाए पारण का मुहूर्त, तो कामिका एकादशी व्रत खोलने के लिए क्या करें?
कामिका एकादशी व्रत का पारण शुभ मुहूर्त में करना पुण्यकारी माना जाता है। यदि किसी कारणवश मुहूर्त छूट जाए, तो स्नान कर भगवान विष्णु से क्षमा मांगकर तुलस ...और पढ़ें
-1786160077711_m.webp)
कब करें कामिका एकादशी व्रत का पारण? (AI-Generated Image)
HighLights
कामिका एकादशी व्रत का पारण 10 अगस्त को।
मुहूर्त छूटने पर तुलसी और गंगाजल से खोलें व्रत।
व्रत खोलने से पहले दान-पुण्य अवश्य करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर कामिका एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है और द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण किया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर आप किसी वजह से शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण नहीं कर पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भगवान विष्णु भक्त के भाव को देखते हैं। मुहूर्त निकल जाने पर भी व्रत का पारण किया जा सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं इसके नियम के बारे में।
-1786160334889.webp)
(AI-Generated Image)
कामिका एकादशी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Kamika Ekadashi 2026 and Shubh Muhurat)
सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत- 08 अगस्त को रात 03 बजकर 29 मिनट पर होगा।
सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का समापन- 09 अगस्त को रात 12 बजकर 34 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के अनुसार, 09 अगस्त को कामिका एकादशी व्रत किया जाएगा।
कामिका एकादशी व्रत 2026 पारण टाइम (Kamika Ekadashi Vrat 2026 Paran Time)
एकादशी व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर किया जाता है। इसलिए कामिका एकादशी व्रत का पारण 10 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण करने का समय सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 08:00 तक है।
खबरें और भी
अगर आप इस दौरान किसी वजह से व्रत का पारण नहीं कर पाए हैं, तो स्नान करने के बाद भगवान विष्णु से क्षमा मांगें। इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का सच्चे मन से जप करें। इसके बाद भगवान विष्णु को अर्पित किया गया तुलसी का पत्ता और गंगाजल पीकर व्रत खोल लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तुलसी को श्रीहरि का स्वरूप ही माना जाता है। इसी वजह से तुलसी के पत्ते से व्रत का पारण करने से सभी दोष दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2026 Date: कब है कामिका एकादशी? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
भोजन को करने से पहले मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि दान करने से व्रत सफल होता है। ब्राह्मण को श्रद्धानुसार दक्षिणा भी जरूर देनी चाहिए। पारण करने के बाद सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। तामसिक चीजों का सेवन करने से व्रत का पुण्य फल प्राप्त नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- सभी पापों से मुक्ति और मोक्ष दिलाता है कामिका एकादशी व्रत, 9 अगस्त को ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा
यह भी पढ़ें- 9 अगस्त 2026 कामिका एकादशी पर करें 'तुलसी' की पूजा, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न और यम का भय होगा खत्म
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।