Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कहीं मंगल गोचर तो नहीं कर रहा आपको बर्बाद? 1 काम से समस्या होगी कोसों दूर

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 10:52 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल गोचर के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए लाल किताब में कई अचूक उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर आप जीवन में आने वाली ...और पढ़ें

    सोई हुई किस्मत को जगाएगा ये उपाय (Picture Credit AI- Generated Image)

    सोई हुई किस्मत को जगाएगा ये उपाय (Picture Credit AI- Generated Image) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ऊर्जा, साहस का प्रतीक माना जाता है। जब मंगल किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ता है।

    अगर गोचर के दौरान व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर स्थिति में है, तो ऐसे में आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए लाल किताब में अचूक उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से मंगल के इन क्रूर और अशुभ प्रभावों को दूर किया जा सकता है। आइए में इस लेख में आपको बताते हैं कि लाल किताब के उपाय के बारे में।

    lal kitab ke upay  (2)

    (Picture Credit AI- Generated Image) 

    कैसे पहचानें कि मंगल गोचर दे रहा है अशुभ फल?

    • बिना वजह से किसी वाद-विवाद की समस्या होना।
    • बार-बार चोट लगना या दुर्घटनाओं का शिकार होना।
    • लंबे समय तक कर्ज की समस्या का सामना करना।
    • भाई-बहनों या रक्त संबंधियों के साथ रिश्तों में अचानक भयंकर खटास आना।

    लाल किताब के उपाय 

    1. मंगल गोचर के अशुभ फल को दूर करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद कुत्तों को रोटियां खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मंगल और केतु का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    2. मंगलवार की रात को सोते समय बेड के पास तांबे के लोटे में साफ जल भरकर रखें। सुबह होने पर जल को किसी पौधे में जड़ में डाल दें। लाल किताब के अनुसार, इस उपाय को करने से मानसिक शांति की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    3. अगर आप मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो मंदिर या गरीब लोगों में मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से मंगल के दोष कटते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lal Kitab Upay: आजमाएं लाल किताब के ये चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से पाएं मुक्ति

    मंगलवार की पूजा के दौरान नीचे दिए गए मंत्रों का जप जरूर करें। ऐसा माना जाता है कि इस मंगल गोचर का अशुभ प्रभाव दूर होता है और मंगल देव की कृपा प्राप्त होती है।

    मंगल का मंत्र:

    “ॐ भौमाय नमः”

    मंगल का बीज मंत्र:

    “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः”

    यह भी पढ़ें- किस्मत देगी राजा जैसा साथ! लाल किताब के इन 3 आसान नियमों को आजमाने से दूर होगी दरिद्रता

    यह भी पढ़ें- शनि छल्ला धारण करने के नियम, जानें किसे पहनना चाहिए और किसे नहीं?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।