Chanakya Niti: चाहते हैं सुखी और सफल जीवन, तो इन लोगों से बनाकर रखें दूरी
चलिए जानते हैं कि आचार्य चाणक्य के अनुसार वह कौन-से लोग हैं, जिनसे दूरी बनाने में ही भलाई है, वरना यह आपकी तरक्की में रुकावट पैदा कर सकते हैं। ...और पढ़ें
-1773472030135_m.webp)
मानें आचार्य चाणक्य की सलाह
HighLights
सांप से भी खतरनाक साबित होते हैं ये लोग
इस तरह के लोगों से हमेशा बनाकर रखें दूरी
सुखी जीवन के लिए मानें चाणक्य की यह सलाह
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। चाणक्य की नीति (Chanakya Niti tips) आज भी प्रासंगिक है। आज हम आपको आचार्य चाणक्य के अनुसार, यह बताने जा रहे हैं कि आपको किन लोगों से दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि यह लोग आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
1. दुर्जनेषु च सर्पेषु वरं सर्पो न दुर्जनः।
सर्पो दंशति कालेन दुर्जनस्तु पदे-पदे।।
चाणक्य (Chanakya Niti) इस श्लोक में कहते हैं, कि एक किसी व्यक्ति को दुष्ट व्यक्ति और एक सांप की संगति के बीच में किसी एक को चुनना हो, तो एक दुष्ट व्यक्ति की जगह, सांप को चुनना एक बेहतर विल्कप है। इसका तर्क देते हुए चाणक्य आगे कहते हैं कि एक सांप केवल अपने बचाव के लिए ही डसता है, वहीं एक दुष्ट व्यक्ति आपको बिना किसी कारण के ही नुकसान पहुंचा सकता है।

(AI Generated Image)
2. कुराजराज्येन कुतः प्रजासुखं कुमित्रमित्रेण कुतोऽभिनिवृत्तिः।
कुदारदारैश्च कुतो गृहे रतिः कृशिष्यमध्यापयतः कुतो यशः।।
आचार्य चाणक्य इस श्लोक में कहते हैं कि एक दुष्ट राजा के राज्य में प्रजा कभी सुखी नहीं रह सकती। दुष्ट मित्र के साथ रहने में आनंद नहीं मिल सकता, इसी तरह अगर आपका जीवनसाथी भी दुष्ट प्रवृति का है, तो आप घर में सुखी नहीं रह सकते। उसी प्रकार एक दुष्ट एक शिष्य को पढ़ाने कभी यश नहीं मिलता। ऐसे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सुखी जीवन के लिए आपको इन लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
3. परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम् ॥
इस श्लोक में चाणक्य बताते हैं कि आपको किस तरह के दोस्त को छोड़ देना चाहिए। इस श्लोक का अर्थ है कि जो मित्र आपके सामने मीठा बोलता हो, लेकिन पीठ पीछे काम बिगाड़ता हो, उसे छोड़ देने में ही भलाई है।
खबरें और भी

(Picture Credit: Freepik)
4. न विश्वसेत्कुमित्रे च मित्रे चापि न विश्वसेत्।
कदाचित्कुपितं मित्रं सर्वं गुह्यं प्रकाशयेत् ॥
चाणक्य नीति में वर्णित इस श्लोक के अनुसार, एक बुरे दोस्त पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। लेकिन एक अच्छे दोस्त पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर कभी दोस्ती खराब हो जाए, तो वह आपकी गुप्त रहस्यों को भी सभी के सामने उजागर कर सकता है।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: इन जगहों पर भूलकर भी न बनाएं अपना आशियाना, वरना जिंदगीभर रहेंगे परेशान
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: कौन-से लोग धरती पर ही करते हैं स्वर्ग का अनुभव, आचार्य चाणक्य ने बताया ये राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।