Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूलकर भी न पहनें टूटा हुआ रत्न, जीवन में हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 11:59 AM (IST)

    रत्न शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ रत्न धारण करने से जीवन में कई गंभीर परेशानियां आ सकती हैं। यह आर्थिक नुकसान, शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव का कारण बन स ...और पढ़ें

    टूटे हुए रत्न का क्या करें? (AI-Generated Image)

    टूटे हुए रत्न का क्या करें? (AI-Generated Image) 

    HighLights

    1. खंडित रत्न ग्रहों के अशुभ प्रभाव को बढ़ा सकता है।

    2. आर्थिक नुकसान, दरिद्रता और पारिवारिक कलह का कारण।

    3. टूटे रत्न को पवित्र नदी में बहाएं या मिट्टी में दबाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में रत्न शास्त्र का अत्यधिक महत्व है। रत्न शास्त्र नवग्रहों से संबधित है। हर एक ग्रह का एक मुख्य रत्न होता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, जब व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो ऐसे में व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
    इसलिए कुंडली में ग्रह को मजबूत करने के लिए रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। रत्न शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ रत्न भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इस तरह के रत्न को बदल लेना चाहिए। ऐसे में आइए इस लेख में आपको बताते हैं कि टूटा हुआ रत्न पहनने से व्यक्ति को कौन-से भयंकर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

    Rules for wearing gemstones

    (AI-Generated Image) 

    टूटे रत्न पहनने के नुकसान

    • अगर आपने कोई रत्न ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए धारण किया है और वह रत्न खंडित हो गया है, तो ऐसे में जिस ग्रह का वह रत्न है, वो अशुभ परिणाम देने लगता है। लाभ के बजाय ग्रह का प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
    • इसके अलावा टूटा हुआ रत्न पहनने से जीवन में दरिद्रता आती है। आर्थिक नुकसान और कारोबार में सफलता नहीं मिलती। साथ ही कर्ज बढ़ने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।
    • खंडित रत्न धारण करने से व्यक्ति का जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है। इससे व्यक्ति को शारीरिक कष्ट, गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
    • रत्न शास्त्र के अनुसार, टूटा हुआ रत्न पहनने से जीवन में मानसिक तनाव आ सकता है और फैसले लेने की क्षमता भी कमजोर हो सकती है। साथ ही घर में पारिवारिक कलह की समस्या आ सकती है।
    • इसके अलावा टूटा हुआ रत्न पहनने से कामों में बाधा आ सकती है और काम में सफलता प्राप्त नहीं होती है l

    रत्न टूटने पर क्या करें?

    अगर आपका रत्न टूट गया है, तो उसे उतार लें। इसके बाद उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। अगर पवित्र नदी में बहाना संभव नहीं है, तो रत्न को पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दें। इसके बाद किसी ज्योतिषी की सलाह से नया रत्न धारण करें।

    यह भी पढ़ें- रिश्ते में आई कड़वाहट को दूर करेंगे ये रत्न, जान लें किन राशियों के लिए होते हैं शुभ

    ध्यान रखें ये खास बातें

    • रत्न को धारण करने से पहले उसे पंचामृत से शुद्ध करें।
    • इसके बाद रत्न को इष्ट देव के चरणों में रखें।
    • शुभ दिन रत्न को धारण करना चाहिए। इससे शुभ जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।
    • रत्न धारण को करते समय ग्रह से संबंधित मंत्र का जप सच्चे मन से करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    यह भी पढ़ें- लाख कोशिशों के बाद भी कम नहीं हो रहा कर्ज? आज ही धारण करें ये रत्न, रातोंरात दिखेगा असर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।

    खबरें और भी