Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुरु प्रदोष व्रत के दिन इस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा, अभी नोट करें विधि और प्रिय भोग

    Updated: Thu, 14 May 2026 06:30 AM (GMT+05:30)

    आज 14 मई को गुरु प्रदोष व्रत है, जिसमें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत से सुख-समृद्धि बढ़ती है और दुखों से मुक्ति मिलती है, जाने ...और पढ़ें

    इस तरह करें महादेव को प्रसन्न (AI Generated Image)

    इस तरह करें महादेव को प्रसन्न (AI Generated Image)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शुभ माना जाता है। इस दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए व्रत भी किया जाता है।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 मई को गुरु प्रदोष व्रत किया जा रह है। आइए आपको बताते हैं कि गुरु प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

    pradosh vrat 2026 (15)

    (AI Generated Image)  

    प्रदोष व्रत 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2026 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 मई को गुरु प्रदोष व्रत किया जा रह है।
    ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत- 14 मई को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर
    ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन- 15 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर
    भगवान शिव की पूजा का समय- शाम 07 बजकर 04 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 07 मिनट से 04 बजकर 49 मिनट तक
    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक
    गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 24 मिनट तक
    निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक

    खबरें और भी

    प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

    • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
    • इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
    • घर और मंदिर की सफाई करें।
    • चौकी पर भगवान शिव और मां पार्वती की पार्वती की मूर्ति को विराजमान करें।
    • पंचामृत से अभिषेक करें।
    • महादेव को बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, शमी पत्र चढ़ाएं।
    • देसी घी का दीपक जलाएं।
    • व्रत कथा का पाठ करें।
    • मंत्रों का जप और शिव चालीसा का पाठ करें।
    • फल और मिठाई समेत आदि चीजों का दान करें।
    • मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें।

    भगवान शिव को इन चीजों का लगाएं भोग

    प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को सफेद बर्फी, खीर और फल आदि चीजों का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और सभी भय से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी कर रहे हैं प्रदोष व्रत की पूजा में ये गलतियां? नहीं मिलेगा पूरा फल

    यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत पर करें शिव जी के इन नामों का जप, जानें पूजा की सही विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।