जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए करें ये 4 उपाय, पूरे साल घर में बनी रहेगी खुशहाली
Janmashtami Upay 2026: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने और घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानें उनके बारे में।

जन्माष्टमी पर करें आसान उपाय, पूरे साल बनी रहेगी श्रीकृष्ण की कृपा (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाने से समृद्धि आती है।
'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप 108 बार करें।
जन्माष्टमी पर घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इस दिन न सिर्फ मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं, बल्कि घरों में भी सजावट की जाती है।
जन्माष्टमी का त्योहार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है और इस दिन मंदिरों में भजन गूंजते हैं, घरों में दीये जगमगाते हैं और लड्डू गोपाल की पूजा श्रद्धा भाव से की जाती है।
यह सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व में लड्डू गोपाल को स्नान कराना और उनकी पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। साथ ही, इस दिन कई ज्योतिष उपाय भी किए जा सकते हैं जिससे आपके घर में खुशहाली बनी रहे और लड्डू गोपाल की कृपा दृष्टि भी रहे।
इस साल जन्माष्टमी का पर्व 04 सितंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो आप घर की सुख-समृद्धि के लिए जरूर आजमा सकते हैं।
भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कान्हा को प्रसन्न करने के लिए आपको एक आसान उपाय के रूप में माखन मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कृष्ण जी को माखन मिश्री अत्यंत प्रिय है और इसका भोग लगाने से आपके घर में समृद्धि बनी रहती है।
भगवान कृष्ण के बचपन की लीलाओं में माखन और मिश्री का विशेष महत्व बताया गया है और वो बचपन से ही गोपियों के घर से माखन चुराया करते थे, इस वजह से ही श्री कृष्ण को आज भी माखन मिश्री का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। आप कृष्ण जी की मूर्ति के सामने माखन-मिश्री रखें और सच्चे मन से उन्हें भोग लगाएं। इस प्रसाद को आप प्रियजनों को खिलाकर भी स्वयं ग्रहण करें।
श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करें
ऐसा माना जाता है कि यदि आप जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप करें और मुख्य रूप से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें तो इससे कान्हा प्रसन्न होते हैं और इसके प्रभाव से आपके जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी।
ऐसा माना जाता है कि आपके शब्दों में भी शक्ति होती है, इसलिए कृष्ण जी के मंत्र मन को शांत करने और भक्तिपूर्ण माहौल बनाने में आपकी मदद करेंगे और इससे घर का वातावरण भी अच्छा बना रहेगा।
तुलसी का पौधा लगाएं
यदि आप जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का नया पौधा लगाएं तो यह आपके लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस उपाय से कृष्ण जी प्रसन्न होते हैं क्योंकि तुलसी को विष्णु प्रिया माना जाता है और यदि कोई जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी लगाता है और इस पौधे की पूजा सच्चे ह्रदय से करता है तो उसके जीवन में कृष्ण जी की कृपा सदैव बनी रहती है।
जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं इससे विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
लड्डू गोपाल को झूला झुलाएं
जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने के साथ उन्हें झूला झूलना भी शुभ माना जाता है। इस दिन आप यदि लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाएं और उन्हें पालने में बैठाकर झूला झुलाएं तो उनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। कृष्ण के बाल स्वरूप को झूला झुलाने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।
अगर आप भी जन्माष्टमी के दिन यहां बताए उपायों में से कोई भी उपाय करेंगे तो आपके ऊपर पूरे साल भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी और आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।
यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी 2026: लड्डू गोपाल को क्या चढ़ाएं? 56 भोग के अलावा इन 10 चीजों से भी खुश हो जाते हैं कान्हा
यह भी पढ़ें- किन लोगों को नहीं रखना चाहिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत? उपवास रखने से पहले पढ़ें ये जरूरी बातें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
