Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह उठते ही सबसे पहले घर में झाड़ू लगाते हैं, तो प्रेमानंद महाराज की इस बात का कभी न करें नजरअंदाज

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:00 AM (IST)

    प्रेमानंद महाराज ने घर में झाड़ू लगाने के सही समय और तरीके पर महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। उन्होंने सुबह झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू रखने और झाड़ू की सही जग ...और पढ़ें

    झाड़ू लगाने के नियम और महत्व ।  (Picture Credit- AI Generated)

    झाड़ू लगाने के नियम और महत्व । (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सुबह उठकर घर की साफ-सफाई करना भारतीय परिवारों की पुरानी परंपरा रही है। आज भी बहुत से लोग दिन की शुरुआत झाड़ू लगाने से करते हैं। हालांकि, झाड़ू को लेकर समाज में कई तरह की मान्यताएं भी प्रचलित हैं। कुछ लोग सुबह झाड़ू लगाना शुभ मानते हैं, तो कुछ लोग इसे लेकर अलग-अलग नियमों का पालन करते हैं।

    भारतीय परंपरा में झाड़ू को केवल सफाई का साधन नहीं माना गया है। इसे घर की स्वच्छता और समृद्धि से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में झाड़ू कब लगानी चाहिए, इसे कहां रखना चाहिए और पुरानी या टूटी झाड़ू का क्या करना चाहिए, इन बातों को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। इस विषय में प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन में कुछ जरूरी बातें बताई हैं। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़ी इन मान्यताओं के बारे में।

    सुबह झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ?

    प्रेमानंद महाराज की माने तो सुबह उठते ही सबसे पहले झाड़ू नहीं लगाना चाएिह। यह बात खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्‍वपूर्ण है, जो ब्रह्म मुहूर्त पर उठते है। इस मुहूर्त में केवल खुद के शरीर को साफ करना चाहिए और भगवान की पूजा करनी चाहिए। वहीं उषा काल में आप घर को साफ कर सकते है। कुछ मान्‍यताओं के अनुसार शाम के वक्‍त झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे धन की हानि होती है।  लेकिन आज की व्यस्त जिंदगी में हर व्यक्ति के लिए किसी निश्चित समय पर सफाई करना संभव नहीं होता। इसलिए सबसे जरूरी बात यह है कि घर साफ और स्वच्छ रहे।

    झाड़ू सिर्फ सफाई का सामान नहीं

    घर में झाड़ू का इस्तेमाल गंदगी और धूल हटाने के लिए किया जाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति में इसे विशेष महत्व दिया गया है। कई धार्मिक और वास्तु मान्यताओं में झाड़ू को घर की सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

    खबरें और भी

    मान्यता है कि जिस घर में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है, वहां सकारात्मक माहौल बना रहता है। इसलिए झाड़ू लगाने के साथ-साथ उसे सही तरीके से रखना भी जरूरी माना जाता है।

    झाड़ू रखने की जगह का रखें ध्यान

    • अक्सर लोग झाड़ू को सुविधा के हिसाब से कहीं भी रख देते हैं। कभी इसे दरवाजे के पीछे, तो कभी किसी कोने में रख दिया जाता है। हालांकि, वास्तु मान्यताओं के अनुसार झाड़ू रखने के लिए सही दिशा का ध्यान रखना चाहिए।
    • कहा जाता है कि घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता। वहीं दक्षिण-पश्चिम दिशा को झाड़ू रखने के लिए बेहतर माना जाता है। हालांकि, ये वास्तु से जुड़ी मान्यताएं हैं, जिनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

    टूटी हुई झाड़ू घर में न रखें

    • पुरानी या टूटी हुई झाड़ू को लंबे समय तक घर में रखना सही नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खराब झाड़ू को घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
    • वैसे भी टूटी हुई झाड़ू सफाई के लिए ठीक से काम नहीं करती। इससे धूल और गंदगी पूरी तरह साफ नहीं हो पाती। इसलिए झाड़ू खराब होने पर उसे बदल देना बेहतर विकल्प है।

    घर की सफाई केवल धार्मिक मान्यताओं के लिए नहीं, बल्कि स्वस्थ और अच्छा वातावरण बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। झाड़ू लगाने के बाद उसे साफ जगह पर रखें और घर में अनावश्यक गंदगी जमा न होने दें।

    अत:  सुबह झाड़ू लगाना अच्छी आदत है क्योंकि इससे घर साफ रहता है, मगर उठने के साथ-साथ ऐसा न करें। 

    यह भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज जी की चेतावनी: ऐसे लोगों का साथ आज ही छोड़ दें, वरना जीवन भर नहीं मिलेगी शांति

    यह भी पढ़ें- ब्रह्म मुहूर्त में सोने वाले हो जाएं सावधान, प्रेमानंद महाराज जी ने दी चेतावनी, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।