रक्षाबंधन की थाली में क्या-क्या रखना चाहिए? दीपक, कुमकुम से मिठाई तक, यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है, जिसमें राखी की थाली सजाना महत्वपूर्ण होता है। इस थाली में ...और पढ़ें

रक्षाबंधन थाली सजाने के लिए आवश्यक सामग्री की पूरी सूची (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
कुमकुम, अक्षत, दीपक राखी थाली के लिए आवश्यक।
मिठाई, फूल, मौली, नारियल थाली में जरूर शामिल करें।
जल कलश और दूर्वा से पूजा को पूर्ण करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है और यह एक ऐसा उत्सव होता है जो भाई बहन के रिश्ते को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर आजीवन सुरक्षित रहने का आशीर्वाद लेती हैं।
यह एक ऐसी डोर होती है जो रिश्तों को बहुत मजबूत बनाती है और कई जन्मों के बंधन में बदलती है। यह एक तरह से भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का विशेष पर्व है जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन पहले बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं फिर राखी बांधती हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं।
यही नहीं भाई अपनी बहन का हमेशा साथ निभाने का वचन देते हैं। जितना जरूरी इस दिन राखी बांधना माना जाता है उतना ही राखी की थाली को सजाना भी जरूरी होता है। इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। आइए आपको बताते हैं राखी की थाली में आपको कौन सी चीजें जरूर रखनी चाहिए।
रक्षाबंधन थाली सामग्री लिस्ट
रक्षाबंधन की थाली में कुछ जरूरी चीजें होनी चाहिए, जिससे आप जब भाई को राखी बांधें उस समय सभी चीजें एक साथ मिल जाएं और यही नहीं पूजा में भी इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुमकुम या रोली
रक्षाबंधन की थाली में सबसे ज्यादा जरूरी है कुमकुम या रोली रखना। इससे बहनें भाई के माथे पर टीका करती हैं। भाई को टीका लगाने से पहले भगवानों को कुमकुम या रोली का टीका लगाएं।
अक्षत
अक्षत किसी भी पूजा में अनिवार्य माना जाता है और जब आप भाई को टीका लगाती हैं तो उसमें अक्षत रखना बहुत जरूरी माना जाता है। अक्षत को शुभता का प्रतीक माना जाता है।पूजा की थाली में इन्हें आप एक छोटी कटोरी में व्यवस्थित करके रखें।
राखी
रक्षाबंधन की सबसे जरूरी सामाग्री राखी मानी जाती है। भाई को राखी बांधने से पहले आपको सभी देवताओं को राखी बांधनी चाहिए। आप उसी संख्या के अनुसार थाली में राखी रखें जितनी आपके लिए जरूरी हो।
दीपक
रक्षाबंधन में राखी के साथ देवताओं की आरती भी की जाती है। इसके लिए आपको दीपक की आवश्यकता होती है। पूजा की थाली में आप घी का दीपक अवश्य बनाकर रखें। भाई को राखी बांधने के बाद इसी दीपक से आरती करें।
मिठाई या घेवर
किसी भी पूजा में भोग लगाना जरूरी माना जाता है। जब आप देवताओं को राखी बांध रहे हैं तो आपको ध्यान में रखने की जरूरत है कि आप राखी बांधने के बाद मिठाई का भोग जरूर लगाएं। आप मिठाई की जगह घेवर भी रख सकते हैं।
ताजे फूल
रक्षाबंधन पर देवताओं की पूजा के साथ उन्हें उनकी पसंद के फूल भी अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपको ईश्वर की विशेष कृपा मिलती है।
मौली या कलावा
ऐसा माना जाता है कि भाई को राखी के साथ कलावा भी बांधना चाहिए। जब आप भाई की कलाई में राखी और कलावा दोनों बांधती हैं तो यह दोहरी सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
नारियल
रक्षाबंधन के दिन पूजा की थाली में नारियल जरूर रखना चाहिए। नारियल को श्री फल भी कहा जाता है जो भाई की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ काम में नारियल को शामिल करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है।
पानी से भरा कलश
पूजा की थाली में जल से भरा एक कलश भी रखना जरूरी होता है और आप जब भगवान को राखी बांधें तो जल से आचमन जरूर करें और भाई को राखी बांधते समय भी जल छिड़कें।
दूर्वा
पूजा की थाली में दूर्वा को जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता के अनुसार दूर्वा में अमृत का वास होता है। ऐसे में दूर्वा को अक्षत के साथ सिर पर रखना चाहिए। ऐसा करने से भाई को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।
अगर आप भी रक्षाबंधन की थाली में यहां बताई चीजों को रखती हैं, तो इससे आपको भाई को राखी बांधने में आसानी तो होती ही है और कोई भी चीज इधर-उधर नहीं ढूढ़नी पड़ती है।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर पंचक के बीच राखी बांधना शुभ या अशुभ? दूर करें हर कंफ्यूजन
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, राखी बांधने के लिए बन रहा खास शुभ संयोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।