लाल या पीला, जानिए महादेव को कौन सा कनेर का फूल है सबसे अधिक प्रिय, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी
सावन में भगवान शिव को कनेर का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस लेख में बताया गया है कि महादेव को पीला या लाल, कौन सा कनेर का फूल अधिक प्रिय है और ...और पढ़ें
-1786162696589_m.webp)
शिव जी को पीला कनेर का फूल अर्पित करने से चमकेगी किस्मत (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भोलेनाथ को सावन का महीना अधिक प्रिय है। इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही रुद्राभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विधिपूर्वक रुद्राभिषेक करने से महादेव की कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
रुद्राभिषेक के दौरान महादेव को कई विशेष चीजें अर्पित की जाती हैं, जिसमें कनेर का फूल भी शामिल है। ऐसा माना जाता है कि महादेव को कनेर का फूल अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि भगवान शिव की पूजा के लिए पीला या लाल कनेर कौन सा फूल उत्तम माना जाता है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं शिव पूजा के लिए कनेर का कौन से रंग का फूल शुभ माना जाता है।

पीला कनेर का फूल- महादेव को पीले कनेर के फूल अधिक प्रिय हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव को पूजा के दौरान पीले कनेर के फूल अर्पित करने से महादेव की अपार कृपा बरसती है और साथ ही साधक को विद्या, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा भगवान विष्णु को भी पीला कनेर का फूल अर्पित करना फलदायी माना जाता है। इससे जगत के पालनहार भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें- सावन में क्यों नहीं खाते नॉनवेज और अगर गलती से खा लिया तो क्या करें? नोट करें हर सवाल का जवाब
लाल कनेर का फूल- इस फूल को मां दुर्गा और हनुमान जी को अर्पित करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा और हनुमान जी को लाल कनेर का फूल चढ़ाने से साधक को सभी तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है और मां दुर्गा की कृपा बरसती है।
खबरें और भी
महादेव को इन चीजों को करें अर्पित
सावन का पवित्र महीना महादेव को प्रसन्न करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। इस माह में महादेव को बेलपत्र, भांग, धतूरा अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी पर इन चीजों को अर्पित करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। साथ ही गन्ने के रस से अभिषेक करना अधिक शुभ होता है। इससे कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और कारोबार में खूब तरक्की होती है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों भगवान शिव के गले का हार बने नागराज वासुकी? शिव पुराण में छिपा है समुद्र मंथन का ये अनसुना सच
यह भी पढ़ें- श्रावण मास में बच्चों में अनुशासन और संस्कार विकसित करने के 3 अचूक तरीके
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।