सावधान! अचानक सूखने लगे तुलसी, तो समझ लें आप पर मंडरा रहा है ये बड़ा खतरा
सनातन धर्म में तुलसी का सूखना आर्थिक संकट, नकारात्मक ऊर्जा और आने वाली विपत्तियों का संकेत माना जाता है, जो मां लक्ष्मी की नाराजगी दर्शाता है।
-1775544759782_m.webp)
तुलसी का पौधा सूखने पर क्या करें? (AI Generated Image)
HighLights
सूखी तुलसी आर्थिक संकट और नकारात्मक ऊर्जा का संकेत
मां लक्ष्मी की नाराजगी और विपत्ति का सूचक माना जाता है
सूखी तुलसी को विसर्जित कर शुभ दिशा में नई लगाएं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी (Tulsi) का पौधा बेहद पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना पौधे की पूजा-अर्चना करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के सूखने पर कई विशेष संकेत मिलते हैं। अगर आपके भी घर के आंगन में लगी तुलसी (Signs of a Drying Tulsi Plant) सुख गई है, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि इससे कौन-से संकेत मिलते हैं।

(AI Generated Image)
तुलसी सूखने के संकेत
आर्थिक संकट: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में लगा तुलसी का पौधा सूखने पर आर्थिक संकट का संकेत माना जाता है। साथ ही यह संकेत धन की देवी मां लक्ष्मी नाराजगी की ओर इशारा करता है।
नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव: अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ गया है, तो इससे तुलसी का पौधा सुख सकता है और परिवार के सदस्यों को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होगी।
विपत्ति संकट: इसके अलावा तुलसी का पौधा सूखने पर जीवन में कोई बड़ी विपत्ति या संकट आने का संकेत माना जाता है।इसलिए तुलसी के सूखने की समस्या को इग्नोर न करें। ऐसे में पौधे को हरा-भरा करने के लिए उपाय जरूर करें।
हो सकती है मां लक्ष्मी नाराज: अगर आपके घर में लगी तुलसी की पत्तियों का रंग पीला हो गया है, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसे लक्ष्मी की नाराजगी या घर में धन की कमी का संकेत माना जाता है।
तूलसी सूखने पर क्या करें?
- तुलसी सूखने पर पौधे को जड़ से निकालकर उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। इसके अलावा आप किसी पेड़ की जड़ में भी पौधे को दबा सकते हैं।
- इसके बाद गुरुवार या शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
कौन-सी दिशा है शुभ?
तुलसी के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व और उत्तर दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, शुभ दिशा में तुलसी को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
किस दिशा में न लगाएं तूलसी
तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा को यमराज की मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- तुलसी को जल देना या बाल धोना? वरूथिनी एकादशी पर क्या है मना, जानिए व्रत से जुड़ी सटीक जानकारी
यह भी पढ़ें- Vaishakh 2026: क्या आप भी तुलसी में जल देते समय कर रहे हैं ये चूक? रुक सकती है घर की बरकत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।