Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चरणामृत लेने का सही तरीका क्या है? जानिए इसे दाएं हाथ से ही क्यों लेते हैं

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    सनातन धर्म में चरणामृत को भगवान का आशीर्वाद माना जाता है, जिसके सेवन से पापों से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है। इसे हमेशा दाएं हाथ से लेना चाहिए और ...और पढ़ें

    दाएं हाथ से ही क्यों लें चरणामृत? (Picture Credit- AI Generated)

    दाएं हाथ से ही क्यों लें चरणामृत? (Picture Credit- AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में चरणामृत को भगवान का आशीर्वाद माना जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान के चरणों का अमृत है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चरणामृत का सेवन करने से साधक को सभी प्रकार के पापों से छुटकारा मिलता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही प्रभु की कृपा बनी रहती है।

    अक्सर लोग चरणामृत लेते समय कई तरह की गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और प्रभु नाराज हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि चरणामृत को लेने से पहले इससे जुड़े नियम के बारे में जान लें। क्या आपको पता है चरणामृत लेने का सही तरीका क्या है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    क्या है चरणामृत लेने का सही तरीका?

    चरणामृत को लेते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चरणामृत को हमेशा दाएं हाथ से लेना शुभ माना जाता है। एक बात का ध्यान रखें कि चरणामृत भूलकर भी नहीं नहीं गिरना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि चरणामृत जमीन पर गिरने से प्रभु का अपमान होता है।

    चरणामृत के बाद क्या करें?

    कई लोग चरणामृत को ग्रहण करने के बाद अपने सिर पर हाथ फेरे लेते हैं। शास्त्रों में इस काम को करने की मनाही है। जूठे हाथ सिर पर लगाने से नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए चरणामृत को ग्रहण करने के बाद अपने सिर पर हाथ फेरने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    charnamrit

    दाएं हाथ से क्यों लेना चाहिए चरणामृत?

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ और मांगलिक काम को करने के लिए दाएं हाथ को शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ को भी दाएं हाथ से ही करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस हाथ से शुभ काम को करने से कोई बाधा नहीं आती है।

    धार्मिक मान्यता है कि दाएं हाथ की हथेली में देवी-देवताओं का वास होता है। इसी वजह से चरणामृत या फिर प्रसद को दाएं हाथ से लेना शुभ माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाएं हाथ से चरणामृत लेना अशुभ माना जाता है।

    चरणामृत पीने के धार्मिक लाभ

    चरणामृत को ग्रहण करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है और मन में अच्छे विचार आते हैं। साथ ही देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

    यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ चातुर्मास, श्री हरि के शयन के बाद कौन करेगा सृष्टि का संचालन?

    यह भी पढ़ें- देवशयनी एकादशी 2026: ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा मोक्ष और समृद्धि, पढ़ें व्रत कथा, शुभ मुहूर्त और दान से जुड़े सभी नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।