Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट से लौटकर स्नान करना क्यों है जरूरी? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    सनातन धर्म में गरुड़ पुराण के अनुसार अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से लौटकर स्नान करना महत्वपूर्ण माना जाता है। यह क्रिया शरीर और आत्मा की शुद्धि के साथ- ...और पढ़ें

    अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने की क्या है वजह (Picture Credit- AI Generated)

    अंतिम संस्कार के बाद स्नान करने की क्या है वजह (Picture Credit- AI Generated)  

    HighLights

    1. श्मशान से लौटकर स्नान शरीर व आत्मा की शुद्धि।

    2. संक्रमण और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए आवश्यक।

    3. गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के बाद स्नान का महत्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में गरुड़ पुराण को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस धार्मिक ग्रंथ में अंतिम संस्कार और व्यक्ति की मृत्यु की बाद की यात्रा के बारे में बताया गया है। जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो सूतक काल लग जाता है।

    इस दौरान मांगलिक काम और पूजा-अर्चना करने की मनाही है। साथ ही जब मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है, तो श्मशान से लौटकर घर आकर स्नान जरूर करना चाहिए। यह एक प्राचीन परंपरा है, जिसे आज के समय भी निभाया जाता है।

    अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर अंतिम संस्कार के बाद श्मशान से लौटकर नहाना जरूरी क्यों माना गया है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार बताते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।

    antim sanskar ke niyam  (1)

     (Picture Credit- AI Generated)  

    श्मशान घाट से आने के बाद क्यों करना चाहिए स्नान?

    एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा बताते हैं कि श्मशान केवल शरीर का अंत नहीं, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा की विदाई का स्थान भी है। वहां से लौटकर स्नान करना, शरीर और आत्मा दोनों को पुनः शुद्धता और नई ऊर्जा से भरने की एक आवश्यक क्रिया है।

    खबरें और भी

    वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़े कारण

    श्मशान घाट से लौटने के बाद स्नान करने के पीछे स्वास्थ्य से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण कारण छिपे हैं:
    संक्रमण से सुरक्षा: जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसका शरीर धीरे-धीरे तत्व रूप में बदलने लगता है, जिससे कई तरह के सूक्ष्म जीव हवा में फैल जाते हैं। श्मशान घाट पर मौजूद इन अदृश्य कीटाणुओं के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए यह नियम बनाया गया है।
    पूर्ण शुद्धि: इन हानिकारक तत्वों के प्रभाव से बचने के लिए ही घर में प्रवेश करने से पहले पूरी तरह स्नान करना और पहने हुए कपड़े धोना स्वास्थ्य के लिहाज से अनिवार्य माना गया है।

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रहे रात को ये 4 काम? गरुड़ पुराण के अनुसार यही है कंगाली की जड़

    इन बातों का रखें ध्यान

    • मृतक का अंतिम संस्कार करके श्मशान से लौटकर आने पर अच्छी तरह से स्नान करना चाहिए।
    • श्मशान से आते समय रास्ते में पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्मशान से आते समय पीछे मुड़कर देखना अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसी गलती को भूलकर भी न करें।
    • रास्ते में अनावश्यक बातें करने से भी बचना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- मृत्यु के बाद आत्मा को कैसे मिलता है नया शरीर? गरुड़ पुराण से जानिए क्यों जरूरी पिंडदान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।