Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्टडी टेबल पर इस दिशा में रखें क्रिस्टल पिरामिड, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें इससे जुड़े नियम

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:30 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र में क्रिस्टल पिरामिड को घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और वास्तु दोष दूर करने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे स्टडी टेबल पर सही दिशा म ...और पढ़ें

    क्रिस्टल पिरामिड को करेगा मानसिक तनाव (Picture Credit: AI Generated)

    क्रिस्टल पिरामिड को करेगा मानसिक तनाव (Picture Credit: AI Generated)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में क्रिस्टल पिरामिड को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका प्रयोग घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि क्रिस्टल पिरामिड को घर में रखने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    इसे एक शक्तिशाली यंत्र माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल पिरामिड को स्टडी टेबल पर रखने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और ब्रह्मांडीय ऊर्जा आकर्षित होती है। साथ ही मानसिक तनाव दूर होता है, जिससे पढ़ाई में ध्यान लगता है। इसको स्टडी टेबल पर रखने शुभ परिणाम तभी मिलेंगे, जब इसे सही दिशा में रखा जाए। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि स्टडी टेबल पर किस दिशा में रखना चाहिए क्रिस्टल पिरामिड और इससे जुड़े नियम के बारे में।

    किस दिशा में रखें क्रिस्टल पिरामिड?

    वास्तु शास्त्र में बताया है कि स्टडी टेबल पर क्रिस्टल पिरामिड को रखने के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में क्रिस्टल पिरामिड को रखने से एकाग्रता में वृद्धि होती है, जिससे मन पढ़ाई में लगता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए क्रिस्टल पिरामिड को शुभ माना जाता है। इस शुभ दिशा में क्रिस्टल पिरामिड को रखने से करियर में सफलता प्राप्त होती है।

    vastu tips for Crystal Pyramid  (1)

    (Picture Credit: AI Generated)  

    इसके अलावा स्टडी टेबल पर क्रिस्टल पिरामिड को रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है। सही दिशा में क्रिस्टल पिरामिड को रखने से करियर में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में लाभकारी माना जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वास्तु उपाय: बच्चों के स्टडी रूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, पढ़ाई से हटने लगता है मन

    क्रिस्टल पिरामिड को स्टडी टेबल पर रखने के लाभ

    • अगर आप स्टडी टेबल पर क्रिस्टल पिरामिड को रखते हैं, तो इससे आपका मन शांत होता है और पढ़ाई के दौरान मन भटकता नहीं है।
    • इसके अलावा स्टडी टेबल पर रखा क्रिस्टल पिरामिड सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
    • क्रिस्टल पिरामिड वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लाभकारी माना जाता है।
    • स्टडी टेबल पर क्रिस्टल पिरामिड को रखने से माहौल शांत होता है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • क्रिस्टल पिरामिड को सीधा रखना चाहिए। उल्टा रखने से शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
    • क्रिस्टल पिरामिड की जगह को हमेशा साफ रखना चाहिए। क्रिस्टल पिरामिड के पास गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
    • टुटा या फिर चटका हुआ क्रिस्टल पिरामिड भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- घर में भूलकर भी इन स्थानों पर न बनवाएं नालियां, वरना लग सकता है गंभीर वास्तु दोष

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।