Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आप भी चाहते हैं राधा कृष्ण जैसा अटूट रिश्ता, तो आज ही घर की इस दिशा में लगाएं ये तस्वीर

    Updated: Wed, 20 May 2026 11:00 AM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मधुरता आती है। इसे ईशान कोण में लगाने से दांपत्य जीवन में शांति और सकारात्म ...और पढ़ें

    किस दिशा में लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर (AI-Generated Image)

    किस दिशा में लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर (AI-Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें घर में सभी चीजों को रखने की शुभ दिशा और नियम के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

    वास्तु शास्त्र में राधा कृष्ण को निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक माना जाता है। कई लोग अपने घरों में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनकी तस्वीर को घर में लगाने से रिश्ते में मिठास आती है और दांपत्य जीवन में मधुरता एवं शांति बनी रहती है, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की कौन-सी दिशा राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने के लिए शुभ मानी जाती है।

    vastu tips  (91)

    (AI-Generated Image)

    किस दिशा में लगाएं राधा कृष्ण की तस्वीर?

    वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण के नाम से जाना जाता है। इस दिशा को देवी-देवताओं की शुद्ध ऊर्जा का स्थान माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में राधा कृष्ण की तस्वीर को लगाने से घर में आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते आ रही खटास दूर होती है।

    अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई मतभेद चल रहा है, तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के इस उपाय को करने से वैचारिक मतभेद दूर होते है और स्वभाव में शांति आती है।

    खबरें और भी

    बेडरूम में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने के नियम

    • रिश्तों में आपसी प्रेम को बढ़ाने के लिए घर में राधा कृष्ण की तस्वीर को लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
    • बेडरूम के अंदर उत्तर-पूर्व दीवार या पूर्व दीवार पर राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाएं।
    • बेडरूम में राधा कृष्ण की तस्वीर को ऐसी जगह पर लगानी चाहिए, जहां से सुबह उठते या फिर रूम में एंट्री करते ही नजर सीधे उस तस्वीर पर पड़े। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।

    कैसी होनी चाहिए तस्वीर?

    राधा कृष्ण की तस्वीर को लेते समय ध्यान रखें कि राधा कृष्ण प्रसन्न और शांत मुद्रा में होने चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में भूलकर भी महाभारत और युद्ध की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। तस्वीर को रोजाना साफ कपड़े से साफ करें और उस पर धूल या जाले न लगने दें। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर को लगाने से दांपत्य जीवन के क्लेश और तनाव दूर होते हैं।

    यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: मोरपंख रखने की ये 5 गलत जगहें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, हो सकता है बड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें- घर में बार-बार टूट रही हैं भगवान की मूर्तियां, तो हो जाएं सावधान! गरुड़ पुराण में छिपा है बड़ा संकेत



    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास