यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Feng Shui Plants: पैसों की किल्लत दूर करने के लिए घर पर जरूर रखें ये पौधे, नौकरी में भी मिलेगी सफलता
सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साथ ही पैसों की तं ...और पढ़ें

HighLights
- कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से तनाव की समस्या होती है।
- सोने वाले कमरे में भूलकर भी मां काली की तस्वीर न लगाएं।
- घर में टूटी फूटी और पुरानी चीजें रखने से वास्तु दोष लगता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ज्योतिष भूमि खरीदारी से लेकर मकान के निर्माण और गृह प्रवेश के समय वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह दते हैं। गृह प्रवेश के बाद भी वास्तु नियमों के तहत ही घर को डेकोरेट करना चाहिए।
अनदेखी करने से विकास में विराम लग जाता है। आसान शब्दों में कहें तो व्यक्ति की आर्थिक स्थिति स्थिर हो जाती है। ऐसा भी देखा जाता है कि कई अवसर पर व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से पैसों की किल्लत दूर हो जाती है। साथ ही नौकरी में भी विशेष सफलता मिलती है। अगर आप भी आय, सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो अपने घर पर ये पौधे जरूर रखें।
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि की रात इन राशियों के लिए होगी बेहद खास, शिवजी की कृपा से होगी धन की बारिश
मनी ट्री
वास्तु शास्त्र में मनी ट्री को शुभ माना जाता है। इस पौधे को घर पर रखने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। घर पर मनी ट्री रखने से वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के मध्य संबंध मधुर होते हैं। मनी ट्री से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आप अपने घर के दक्षिण-पूर्व हिस्से में मनी ट्री रखें। इससे गृह स्वामी का भाग्योदय होता है।
बैंबू प्लांट
अगर आप पैसों की तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो घर या ऑफिस में बैंबू प्लांट अवश्य लगाएं। वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट को बेहद शुभ माना जाता है। बैंबू प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम और स्नेह बना रहता है। बैंबू प्लांट लगाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
खबरें और भी
मनी प्लांट

वास्तु जानकारों की मानें तो मनी प्लांट समृद्धि का प्रतीक होता है। मनी प्लांट लगाने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। आप घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए घर पर मनी प्लांट लगा सकते हैं। घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाएं। अगर जगह नहीं है, तो पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से वास्तु दोष दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।