Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पारिवारिक कलह का कारण कहीं घर का कूड़ा तो नहीं? आज ही बदलें यह आदत

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 02:00 PM (IST)

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कूड़ा इकट्ठा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सक ...और पढ़ें

    कूड़ा रखने बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा (Picture Credit- AI Generated)

    कूड़ा रखने बढ़ती है नकारात्मक ऊर्जा (Picture Credit- AI Generated)  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर की साफ-सफाई का विषेश जोर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों में सफाई होती है, तो उनके घरों में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में ज्यादा दिनों तक कूड़ा इकट्ठा करके रखने से घर के लोगों को वास्तु दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न पहलुओं पर पड़ सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में कूड़ा इकट्ठा करके रखने से कौन से नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    vastu tips  - 2026-08-02T123324.808

     

    नकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार- वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में रखा कूड़ा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में बाधा डालता है, जिसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि ज्यादा दिनों तक कूड़ा रखने से घर में तनावपूर्ण माहौल होता है। इसी वजह से घर में कूड़ा इकट्ठा करके रखने की मनाही है।

    आर्थिक तंगी की होगी समस्या- वास्तु और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, तो उसी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार के सदस्यों को धन की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि घर में कूड़ा इकट्ठा करके रखने से बरकत रुक जाती है और धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए घर में कूड़े को ज्यादा दिनों तक भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पढ़ाई की टेबल से लेकर दीवारों के रंग तक: क्या वास्तु के हिसाब से सही है आपके बच्चे का कमरा?

    पारिवारिक कलह और विवाद- अगर आपके घर में पारिवारिक कलह और विवाद की समस्या बनी रहती है, तो इसके पीछे की वजह घर में रखा कूड़ा हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूड़े को ज्यादा दिनों तक घर में रखने से पारिवारिक कलह और विवाद की समस्या हो सकती है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    वास्तु शास्त्र में घर में डस्टबिन को रखने की उत्तम दिशा के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में डस्टबिन को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम को उत्तम माना जाता है। भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में डस्टबिन न रखें। इस दिशा में देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर के बीचों-बीच रखी ये चीजें रोक देती हैं सुख-समृद्धि, तुरंत हटा दें

    यह भी पढ़ें- वास्‍तु टिप्‍स: बच्चों का पढ़ाई में नहीं लगता मन? 'स्टडी टेबल' पर रखें यह सफेद चीज, बढ़ सकता है फोकस

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।