Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर बनवाते समय वास्तु की इन टिप्स का जरूर रखें ध्यान, हमेशा सुख-शांति का होगा वास

    Updated: Tue, 13 May 2025 10:55 AM (IST)

    क्या आप भी जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं। क्या आपके घर में हमेशा तनाव और क्लेश की समस्या बनी रहती है तो इसके पीछे की वजह घर का वास्तु (Vastu ...और पढ़ें

    Vastu Tips: इन घरों में होता है वास्तु दोष (Pic Credit- Freepik)
    Vastu Tips: इन घरों में होता है वास्तु दोष (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।
    2. इसमें कई उपायों का वर्णन है।
    3. घर को गलत तरह से बनाने से वास्तु दोष होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। घर में वास्तु दोष कई वजह से हो सकता है। इसकी प्रमुख वजह घर को गलत तरीके से बनाना भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर (Vastu Tips for home) को बनवाते समय वास्तु के नियम का पालन नहीं किया है, तो इसकी वजह से परिवार के लोगों के बीच तनाव की समस्या बनी रहेगी है और नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होगी। इसलिए एक बात का खास ध्यान रखें कि घर को बनवाते समय वास्तु शास्त्र में बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करें।

    (Pic Credit- Freepik)

    ऐसा माना जाता है कि घर से जुड़े वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि घर को बनवाते समय किन बातों को खास ध्यान रखना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की छत पर सामान रखने से पहले जरूर जान लें वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान

    बनी रहेगी लड़ाई-झगड़े की समस्या

    शेर मुखी ऐसे घरों को कहा जाता है, जो घर आगे की तरफ से चौड़े होते हैं और पीछे से पतले होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शेर मुखी घर में रहने वालों लोग को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है और लड़ाई-झगड़े की समस्या बनी रहती है। ऐसे में भूलकर भी शेर मुखी घर को नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शेर मुखी घर कभी कभी- घर और ऑफिस के लिए ठीक साबित होते हैं।

    (Pic Credit- Freepik)

    घर में रहेगा अशांति का माहौल  

    इसके अलावा त्रिकोणीय आकार की जगह पर बने घरों में वास्तु दोष देखने को मिलता है, जिसकी वजह से जीवन में आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में अशांति का माहौल बना रहता है। इसलिए त्रिकोणीय आकार की जगह पर भूलकर भी घर को नहीं बनवाना चाहिए।

    खबरें और भी

    नौकरी से जुड़ी समस्या का करना पड़ेगा सामना

    घर को बनवाते समय एक विशेष बात का खास ध्यान रखें कि घर का गेट दक्षिण दिशा में न हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में घर का गेट होना सही नहीं माना जाता है, क्योंकि दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में गेट होने से घरों में रहने वाले लोगों को सेहत और नौकरी से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।  

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में किए गए ये 4 काम माने जाते हैं अशुभ, मिलते हैं बुरे परिणाम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'