शाम के समय क्यों नहीं बंद करना चाहिए घर का मुख्य द्वार? ये आदत बन सकती है दरिद्रता का कारण
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम को घर का मुख्य द्वार बंद नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प् ...और पढ़ें

मां लक्ष्मी की कृपा के लिए शाम को जरूर खोलें मुख्य द्वार (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य दरवाजे से जुड़े नियम के बारे में बताया गया है। घर के मुख्य दरवाजे पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि घर में मुख्य द्वार से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम के समय घर का मुख्य दरवाजा बंद रखना नहीं चाहिए।
इससे घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आ सकती है। साथ ही नकारत्मक ऊर्जा का आगमन होता है। क्या आप जानते हैं कि शाम को घर का मुख्य दरवाजा बंद क्यों नहीं रखना चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं इसके बारे में विस्तार से।

(Picture Credit- AI Generated)
शाम को मुख्य दरवाजा बंद क्यों नहीं करना चाहिए?
मां लक्ष्मी का आगमन- धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय घर में धन के देवी मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर ऐसे में शाम को घर का मुख्य दरवाजा बंद रहता है, तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। इसलिए शाम को घर का मुख्य दरवाजा बंद रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय घर का मुख्य दरवाजा बंद रखने से घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश- वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय ब्रह्मांड में एक विशेष सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर घर का मुख्य द्वार शाम को खुला रहता है, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इसी वजह से शाम को घर का मुख्य द्वार बंद रखने के लिए मना किया जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के आगमन से घर का वातावरण शुद्ध और शांत होता है, जिसका प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सावन के पहले दिन मुख्य द्वार पर करें वास्तु के 4 ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
शाम को मुख्य द्वार पर जरूर करें ये काम
दीपक जलाएं- अगर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन चाहते हैं, तो शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिससे धन लाभ के योग बनते हैं।
गंगाजल या शुद्ध जल का छिड़काव- घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल या शुद्ध जल का छिड़काव करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें- पारिवारिक कलह का कारण कहीं घर का कूड़ा तो नहीं? आज ही बदलें यह आदत
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र: घर के बीचों-बीच रखी ये चीजें रोक देती हैं सुख-समृद्धि, तुरंत हटा दें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।