यूपी-हरियाणा सीमा विवाद: मारपीट करने पर नौ किसानों के खिलाफ नामजद और दस के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज
Baghpat News: पुलिस ने यूपी-हरियाणा सीमा विवाद में मारपीट के आरोप में बागपत के कोताना गांव के नौ नामजद और आठ-दस अज्ञात किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ...और पढ़ें

HighLights
सोनीपत के किसानों पर हुआ था जानलेवा हमला।
बागपत पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, बड़ौत (बागपत)। यूपी-हरियाणा सीमा को लेकर सोनीपत जनपद के मीमारपुर गांव के किसानों से मारपीट करने पर कोताना गांव के नौ किसानों के खिलाफ नामजद व आठ-दस के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। यह घटना मई महीने की है, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।
सोनीपत जनपद के मीमारपुर गांव के रहने वाले महबूब ने बताया कि उसकी कृषि भूमि कोताना गांव के यमुना खादर में है। उसकी भूमि पर कोताना गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। खेत में उसने घिया व मक्का की फसल की बुआई कर रखी थी।
12 मई को शाम चार बजे वह और उसके स्वजन जमशेद पुत्र आस मोहम्मद, शकीला पत्नी नूरहसन, सत्यारा पत्नी मुनशेद, समीना पत्नी दीनमोहम्मद अपने खेत में जा रहे थे। कोताना गांव के किसानों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनकी कृषि भूमि को अपनी बताने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना में जमशेद, शकीला, सत्यारा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपितों ने धमकी दी कि दोबारा खेत में आए तो जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपित फरार हो गए। उन्होंने घायलों को सोनीपत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- UP में 90 विवाहित जोड़ों ने कुंवारा बता किया शादी का आवेदन... अफसर हैरान
कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि जांच के बाद नफीस व उसके बेटे हसन, हुसैन, खलील व उसके बेटे नदीम, जुबैर, सलीम, पत्नी फातिमा व दो बेटी समेत आठ-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।