Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलंदशहर को 574 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

    By Prashant Gaud Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:24 AM (IST)

    CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में 574.56 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिकारपुर के सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में होंगे शाम‍िल

    2. बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में होगी जनसभा।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार काे जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री शिकारपुर तहसील के खड़वाया गांव स्थित रज्जू भइया सैनिक स्कूल में कार्यक्रम में शामि‍ल होंगे। बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधि‍त करेंगे।

    इस दौरान 574.56 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण कर जिलेवासियाें को सौगात देंगे। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाकर धरा का श्रृंगार भी करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज रही। अफसर तैयारियों को मुक्कमल कराने जुटे रहे।

    मुख्यमंत्री सबसे पहले वह हेलीकाप्टर से खड़वाया रज्जू भइया सैनिक स्कूल पहुंचेंगे। वहां के कार्यक्रम के बाद बुलंदशहर पुलिस लाइन में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। यहां से नुमाइश मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के साथ जिले के विकास को लेकर नई रफ्तार भरेंगे।

    यह भी पढ़ें- 'न कर्फ्यू है, न दंगा है... अब UP में सब चंगा है'; बुलंदशहर में बोले CM योगी आदित्यनाथ

    उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से करेंगे संवाद

    नुमाइश मैदान में एक पेड़ मां के नाम थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करतीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाई स्टालों का अवलोकन करेंगे।

    अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। विभागीय योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के माडलों जैसे अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल कालेज, विद्यार्थियों के विज्ञान प्रोजेक्ट्स आदि का निरीक्षण करेंगे।

    साथ ही उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद भी करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा योजना, सिरेमिक टूलकिट, थर्मल प्रिंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक सहित विभिन्न योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, उपकरण एवं प्रतीकात्मक चेक आदि भी वितरित करेंगे।

    खबरें और भी

    जिले के प्रभारी राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर सहित सभी सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

    365.31 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलांयास

    सदर विधानसभा क्षेत्र की बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग चौड़ीकरण, अमृत 2.0 के पेयजल पुनर्गठन योजना, पुलिस लाइन में महिला एवं पुरुष बैरकों का निर्माण, कल्याण सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना आदि 321.06 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होने वाली परियोजनाओं का शिलांयास करेंगे।

    सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र की 44.25 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली सात विकास परियोजनाओं का भी शिलांयास करेंगे। इनमें स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 2.0 के तहत एसटीपी, आइटीआइ कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कक्ष, गौसंरक्षण केंद्र आदि शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- विधायक ने रखी फ्लाईओवर की मांग, योगी ने मंच पर ही मांग लिया प्रस्ताव

    209.25 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

    सदर विधानसभा क्षेत्र में 183.20 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंठा की दीवार, जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय बदनौरा (ट्रांजिट हास्टल), राजकीय हाइस्कूल जालखेड़ा में अतिरिक्त कक्ष, मल्टीपरपज हाल, पुस्तकालय एवं शौचालय निर्माण, यमुनापुरम स्टेडियम में आलवेदर स्वीमिंग पूल, सौ बेडेड वर्किंग वीमेन हास्टल जैसी परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

    यह भी पढ़ें- विदुर की धरती को किया प्रणाम; बिजनौर जनपद की सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास पर की चर्चा

    सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में 26.05 करोड़ की लागत से पूरी हुई संयुक्त जिला चिकित्सालय, विद्युत फीडर की स्थापना, चामड़ कालोनी से गुलावठी मार्ग पर 500 मीटर सीसी रोड एवं नाली सुदृढ़ीकरण परियाेजनाओं का लोकार्पण करेंगे।