फतेहपुर में विजिलेंस की रेड, हथगाम ब्लाक में कंप्यूटर आपरेटर को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
फतेहपुर के हथगाम ब्लॉक कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने एक कंप्यूटर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ऑपरेटर ने ग्राम प्रध ...और पढ़ें

हथगाम ब्लाक में संविदा पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर हफीजुर्रहमान। जागरण
HighLights
हथगाम ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
एंटी करप्शन टीम प्रयागराज ने की रंगे हाथ कार्रवाई।
मनरेगा भुगतान के लिए मांगी थी 50 हजार रिश्वत।
जागरण संवाददाता, खागा (फतेहपुर)। हथगाम ब्लाक में संविदा पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर हफीजुर्रहमान को सोमवार दोपहर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम ने यह कार्रवाई की। नोट पकड़ने के बाद पानी में उसके हाथ डालने पर लाल केमिकल छूटने लगा।
खुद को फंसता देख आपरेटर ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेर कर पकड़ लिया। ब्लाक से गाड़ी में बैठाकर उसे खागा कोतवाली लाए और मुकदमा दर्ज कर वाराणसी ले गए। वहां उसे मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपित एक ही ब्लाक में 15 साल से मनरेगा योजना में संविदा कंप्यूटर आपरेटर के रूप में काम देख रहा था, जो बड़ा सवाल है। सुरजीपुर ग्राम प्रधान संतोष कुमार से उसने ग्रामसभा में नाली, खड़ंजा निर्माण का भुगतान कराने के लिए 50 हजार रुपये मांगे थे। इसपर प्रधान ने 31 जुलाई को शिकायत की थी।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कंप्यूटर आपरेटर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फतेहपुर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी के अधीन है, इसलिए भ्रष्टाचार में पकड़े गए कर्मचारियों या अधिकारियों की पेशी वहीं होती है। बीडीओ राहुल मिश्र ने बताया कि आपरेटर की नियुक्ति मनरेगा सेल से है।
खबरें और भी
उपायुक्त वीबी जीरामजी के माध्यम से विभागीय जांच के बाद उसकी सेवा समाप्त की जाएगी। ब्लाक में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधान संघ ने दो माह पहले बिना रिश्वत के प्रधानों के बिल-वाउचरों का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया था।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का राजफाश, मकान मालिक ने भांजे और भतीजे से करवाई हत्या
यह भी पढ़ें- BJP की पूर्व विधायक की बेटी ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के फैसले पर उठाए सवाल, धर्मेंद्र प्रधान पर भी टिप्पणी
यह भी पढ़ें- सूतफेनी का 136 साल का मीठा सफर, फतेहपुर के जहानाबाद से कानपुर तक स्वाद की अनोखी विरासत