Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: कल्लूगढ़ी में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, 400 अन्य भी निशाने पर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 02:57 PM (IST)

    गाजियाबाद के कल्लूगढ़ी में सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मदरसे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। ...और पढ़ें

    मदरसे पर चला बुलडोजर। जागरण

    मदरसे पर चला बुलडोजर। जागरण

    HighLights

    1. कल्लूगढ़ी में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर कार्रवाई।

    2. तीन साल से बंद मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।

    3. गाजियाबाद में 400 अवैध मदरसे-कब्रिस्तान चिह्नित, कार्रवाई जारी।

    अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। बकरीद पर खोड़ा में सूर्या की असद द्वारा निर्ममता से की गई हत्या के बाद गाजियाबाद जिला प्रशासन द्वारा अवैध मदरसों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज डासना ग्राम पंचायत के कुशलिया रोड के पास कल्लू गढ़ी में लगभग तीन साल से बंद पड़े अवैध मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया।

    स्थानीय निवासी आमिर ने बताया कि कल्लूगढ़ी में बना यह मदरसा लगभग तीन साल से बंद है, यह मदरसा सरकारी जमीन पर बनाया गया था।

    पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा मदरसे को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया था और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद मदरसा बंद कर दिया गया था, बिल्डिंग खड़ी थी।

    इस पर आज अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति की उपस्थिति में बुलडोजर चलाया गया। इस मदरसे में वर्तमान में चार कमरे बने हुए थे।

    अवैध निर्माण को तोड़ने से पहले पुलिस बल और आरआरएफ को बुलाया गया, जिससे कि यदि किसी प्रकार का विरोध हो तो उससे सख्ती से निपटा जा सके।

    यह भी पढ़ें- खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद सख्ती, अवैध मदरसों पर प्रशासन का चलेगा बुलडोजर; एक आज होगा जमींदोज

    सरकारी जमीन पर बने हैं करीब 400 मदरसे-कब्रिस्तान

    बता दें कि गाजियाबाद में लगभग 400 मदरसे, कब्रिस्तान सरकारी जमीन पर बने हैं। इनकी सूची अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई है।

    हाल ही में उम्मीद पोर्टल पर ऐसे 323 वक्फ संपत्तियों का सूचीकरण निरस्त किया गया है। दावेदारों को दस्तावेज जमा करने के लिए पांच जून तक का समय दिया गया है।

    संभावना है कि पांच जून के बाद अवैध मदरसों पर कार्रवाई और तेज की जाएगी, जिससे कि अरबों रुपये की सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया जा सके।

    यह भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड: खोड़ा में चला सत्यापन अभियान तो भाग गए हिस्ट्रीशीटर, दो मदरसे सील, एक को नोटिस

    यह भी पढ़ें- सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, तीन दिन में 600 अपराधियों का होगा सत्यापन