पासपोर्ट बनवाने का सुनहरा मौका, गाजियाबाद में शनिवार को भी खुलेगा कार्यालय; लिए जाएंगे 750 आवेदन
साहिबाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र 1 अगस्त को विशेष रूप से खुलेगा, जहां तत्काल और पीसीसी श्रेणी के कुल 750 पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ...और पढ़ें

HighLights
साहिबाबाद पासपोर्ट केंद्र 1 अगस्त को विशेष रूप से खुलेगा।
तत्काल और पीसीसी श्रेणी के कुल 750 आवेदन लिए जाएंगे।
विदेश मंत्रालय के निर्देश पर बढ़ी मांग पूरी करने की पहल।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। एक अगस्त शनिवार को पासपोर्ट सेवा केंद्र साहिबाबाद विशेष रूप से खोला जाएगा। जहां तत्काल श्रेणी के 650 और पीसीसी के 100 पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने जानकारी दी कि यह अभियान विदेश मंत्रालय के निर्देशों पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को पासपोर्ट की तत्काल श्रेणी और पीसीसी की सेवाएं समय से उपलब्ध कराना है।
इस पहल का उद्देश्य पासपोर्ट संबंधी सेवाओं की बढ़ी मांग को समय पर पूरा करना है, ताकि नागरिकों को अप्वाइंटमेंट मिलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सहज रूप से प्राप्त हो सकें।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर स्लाट बुक करके आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें और इस मौके का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 23 जुलाई को लगेगी पासपोर्ट लोक अदालत, लंबित मामलों का होगा तुरंत समाधान
यह भी पढ़ें- Passport Fee Hike: फीस बढ़ने से पहले बड़ी संख्या में हुए आवेदन; मेरठ में अगले तीन माह के स्लॉट बुक
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पासपोर्ट फर्जीवाड़ा: 15 दिन बाद भी परतें खुलनी बाकी, गिरफ्तारी-निलंबन तक सीमित हुई कार्रवाई