Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर, पहली बार शनिवार को खुलेगा PSK; तत्काल के लिए मिलेंगे 1000 स्लॉट

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:09 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने पहली बार शनिवार को साहिबाबाद स्थित पीएसके खोलने का निर्णय लिया है। इस विशेष आयोजन में तत्काल पासपोर्ट और पीसी ...और पढ़ें

    तत्काल पासपोर्ट के लिए शनिवार को खुलेगा गाजियाबाद का पासपोर्ट सेवा केंद्र। फोटो: आर्काइव

    तत्काल पासपोर्ट के लिए शनिवार को खुलेगा गाजियाबाद का पासपोर्ट सेवा केंद्र। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. साहिबाबाद पीएसके पहली बार शनिवार को खुलेगा

    2. तत्काल पासपोर्ट के लिए 1000 आवेदन स्वीकार होंगे

    3. नागरिकों को पासपोर्ट सेवाएं सुलभ बनाने का प्रयास

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार अवकाश के दिन शनिवार को भी साहिबाबाद स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) खुलेगा। तत्काल पासपोर्ट के आवेदन पूरे दिन लिये जाएंगे।

    क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के अंतर्गत 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को पासपोर्ट सेवा केंद्र को विशेष रूप से खोला जाएगा।

    तत्काल के एक हजार आवेदन हो सकेंगे

    जहां तत्काल श्रेणी के 1000 पासपोर्ट आवेदन एवं पीसीसी के 200 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) ने बताया कि यह अभियान विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है।

    जिसका उद्देश्य नागरिकों को पासपोर्ट की तत्काल श्रेणी एवं पीसीसी की सेवाएं समयबद्ध एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराना है एवं नागरिकों को शीघ्र एप्वाइन्टमेंट उपलब्ध कराना है।

    लोगों की सुविधा के लिए उठाया कदम 

    इस पहल का उद्देश्य पासपोर्ट सम्बंधी सेवाओं की बढ़ी हुई मांग को समय पर पूरा करना है, ताकि नागरिकों को अप्वाइंटमेंट मिलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और पासपोर्ट सम्बंधी सेवाएं सहज रूप से मिले सकें।

    उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर स्लाॅट बुक कर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें और इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

    साथ ही यह भी अपील की गयी कि वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके तत्काल श्रेणी के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के पश्चात ही आवेदन करें। जिससे इस विशेष आयोजन का लाभ अधिकतम सुनिश्चित हो सके।

    यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, गाजियाबाद के सरकारी हॉस्टल्स में रहने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

    यह भी पढ़ें- बरेली में मिर्गी की दवा अधोमानक मिली, गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में वितरण पर रोक

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के गंगा-यमुना-हिंडन अपार्टमेंट में 10 लिफ्ट होंगी दुरस्त, एक महीने में मिलेंगे छह ट्रांसफार्मर