‘घूसखोर पंडत’ ट्रेलर पर घमासान, CSJMU Kanpur के कुलपति ने जताई चिंता, बोले- युवाओं पर पड़ेगा इसका बुरा असर
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ओटीटी फिल्म 'घूसखोर पंडत' के ट्रेलर पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जातिगत स ...और पढ़ें

HighLights
कुलपति ने 'घूसखोर पंडत' ओटीटी ट्रेलर पर जताई चिंता।
जातिगत संकेत समाज और युवाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे।
ओटीटी प्लेटफार्मों से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। Ghooskhor Pandat Controversy: फिल्म घूसखोर पंडत रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। ऐसे में कानपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने भी आपत्ति जताई है।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के ट्रेलर को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में जिस तरह से जातिगत संकेत दिए गए हैं, वह समाज में आपसी सौहार्द और सम्मान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में हमारे समाज, संस्कार और शिक्षा को प्रभावित करती हैं। इसका सबसे बुरा असर हमारी युवा पीढ़ी पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। फिल्म से समाज में नफरत और असमानता की स्थिति पैदा होगी।
कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि विविधताओं वाला देश में किसी एक समाज को नकारात्मक रूप में दिखाना न तो सही है और न ही समाज के व्यापक सच को दर्शाता है। ब्राह्मण समाज सहित सभी वर्गों ने शिक्षा, ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र का अहम हिस्सा है, लेकिन इसके साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी जुड़ी होती है। मनोरंजन के नाम पर ऐसी सामग्री दिखाना, जो किसी समाज को गलत छवि में पेश करे, समाज में तनाव और विभाजन पैदा कर सकता है।
कहा, ओटीटी प्लेटफार्म की सामग्री तेजी से युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंचती है और उनके सोचने-समझने के तरीके को प्रभावित करती है। इसका असर शैक्षणिक माहौल और सामाजिक रिश्तों पर भी पड़ सकता है। उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म, फिल्म निर्माताओं और रचनाकारों को से कहा कि वे अपनी सामग्री बनाते समय समाज की संवेदनशीलता का ध्यान रखें। मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संतुलन और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur का 61वें स्थापना दिवस समारोह कल होगा खास, जानें पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: कानपुर सराफा में नरमी, चार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद फिर फिसले सोना-चांदी
यह भी पढ़ें- घर से निकलीं पढ़ने, लौटी कफन में: कानपुर देहात में मिनी ट्रक की टक्कर से कालेज जा रहीं दो छात्राओं की मौत
यह भी पढ़ें- झपकी आने से एक पल में उजड़ गया परिवार: कानपुर देहात में रामगंगा नहर में गिरी कार, दो भाइयों समेत तीन की मौत