Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur में रिटायर्ड दारोगा की 10 वर्षीय पौत्री को उठा ले गए बदमाश, ई-रिक्शा सवारों की खौफनाक हरकत, CCTV में कैद हुई वारदात

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 10:06 PM (IST)

    कानपुर के जरौली फेज-टू में एक सेवानिवृत्त दारोगा की 10 वर्षीय पोती को ई-रिक्शा सवार दो लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। बच्ची घर के बाहर चूड़ी उठाने गई ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. बच्ची बोली, घर के बाहर से ई-रिक्शा सवार दो लोग मुंह दबाकर जबरन उठा ले गए

    2. गुजैनी थानाक्षेत्र के जरौली फेज-टू का मामला, सीसी कैमरे खंगाले में जुटी पुलिस

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जरौली फेज-टू से सेवानिवृत्त दारोगा की 10 वर्षीय पौत्री के अपहरण का प्रयास किया गया। किसी तरह भागकर घर पहुंची बच्ची ने परिवार वालों को आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्ची ने बताया कि ई-रिक्शा सवार दो लोग घर के बाहर से जबरन मुंह दबाकर उसे उठा ले गए थे। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

    बर्रा-दो निवासी महेंद्र सिंह दारोगा के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा अभिषेक आटो चालक है और परिवार समेत अलग जरौली फेज-टू में बने मकान में रहता हैं। अभिषेक के परिवार में पत्नी कविता, तीन बेटियां 10 वर्षीय खुशी, उससे छोटी मुस्कान व मिष्ठी और सबसे छोटा बेटा है। खुशी ने बताया कि वह मकान की चौथी मंजिल पर भाई-बहनों के साथ मां की चुड़ियों से खेल रही थी। इसी दौरान उसके हाथ एक चुड़ी छूटकर सड़क पर जा गिरी।

    वह चूड़ी उठाने के लिए नीचे पहुंची थी। वह चूड़ी उठाकर दरवाजे की तरफ आ रही थी, तभी ई-रिक्शा उसके बगल में आए। इसके बाद उसका मुंह दबाकर जबरन उसे ई-रिक्शा में बैठाकर आनंद साउथ सिटी से रामगोपाल चौराहा होते हुए बर्रा दो स्थित संकट मोचन मंदिर पर पहुंचे। इसके बाद वह ई-रिक्शा रोककर पान मसाला खरीदने के लिए गए तो वह मौका पाकर वहां से भाग निकली।

    भागते हुए वह बाबा के घर पहुंची तो वहां भी कोई नहीं था। अभिषेक ने बताया कि बेटी के न मिलने पर पिता भी परिवार के साथ उसकी तलाश कर रहे थे। बेटी को अकेला देख मुहल्ले वालों ने उन्हें जानकारी दी।इसके बाद बेटी के पास पहुंचे तो उसने आपबीती बताई। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि बच्ची के बताए गए समय और रूट के आधार पर सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल कैमरों में कोई ई-रिक्शा आते-जाते नहीं दिखा है। सभी कैमरों की फुटेज देखने के बाद ही घटना के बारे में कुछ बता सकेंगे। जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Train Updates News: कानपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द-डायवर्ट, सफर से पहले यहां जरूर देखें पूरी लिस्ट

    यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur में बीए ऑनर्स इतिहास पाठ्यक्रम शुरू, प्रतियोगी परीक्षाओं पर विशेष फोकस

    यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav: 30 मार्च 2026 का मंडी भाव, गेहूं-दाल और सोने के लेटेस्ट रेट; एक क्लिक में जानें बाजार का हाल

    यह भी पढ़ें- गैस नहीं तो गुस्सा.... कानपुर में LPG को लेकर हालात बेकाबू, बुजुर्ग बेहोश, महिलाओं का हंगामा, सड़क जाम

    यह भी पढ़ें- LPG Crisis: कैसे होंगे शादी-ब्याह? गैस किल्लत से विवाह वाले घरों की बढ़ी चिंता, कानपुर में कैटरिंग-होटल कारोबार की मुश्किलें

    यह भी पढ़ें- 'पापा मेरी ताकत हैं'... राजमिस्त्री की बेटी निहारिका ने पहले ही प्रयास में पास की UPPCS, खुशी से निकले आंसू