एक और परीक्षा निरस्त, कानपुर में SSC GD परीक्षा निरस्त होने पर बवाल: भड़के अभ्यर्थियों ने 5 घंटे हाईवे किया जाम, तोड़फोड़
कानपुर के महाराजपुर में एसएससी जीडी की परीक्षा क्षमता से दोगुने छात्रों को प्रवेश पत्र जारी होने के कारण रद्द कर दी गई। आक्रोशित छात्रों ने कानपुर-प्र ...और पढ़ें

महाराजपुर में परीक्षा निरस्त होने के बाद छात्रों ने हाईवे किया जाम। जागरण
HighLights
एसएससी जीडी की परीक्षा निरस्त होने पर छात्रों ने हाईवे जाम कर किया पांच घंटे हंगामा,तोड़फोड़
केंद्र में व्यवस्था 399 परीक्षार्थियों की, 819 छात्रों को परीक्षा के लिए जारी कर दिए गए प्रवेश पत्र
केंद्र में पहले परीक्षार्थियों को समायोजित करने का हुआ प्रयास,संसाधन न होने पर खड़े कर दिए हाथ
संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। परीक्षा रद होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऑनलाइन सेंटर की भारी लापरवाही के कारण एसएससी जीडी (SSC GD) की परीक्षा निरस्त कर दी गई। आक्रोशित छात्रों ने महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पांच घंटे तक जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की।
महाराजपुर के पुरवामीर स्थित आनलाइन परीक्षा केंद्र में एसएससी जीडी( सिपाही) की परीक्षा निरस्त होने के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया।आक्रोशित छात्र- छात्राएं नारेबाजी करते हुए कालेज के सामने से निकले कानपुर - प्रयागराज हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खदेड़ा तो केंद्र में तोड़फोड़ करने लगे।
,
महाराजपुर में परीक्षा केंद्र में बवाल के बाद छात्राओं को समझातीं एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह। जागरण
हाईवे पूरी तरह से बाधित
रुक - रुक कर छात्र कई बार हाईवे पर पहुंचे। लगभग एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। भारी पुलिस बल के पहुंचने पर छात्र हाईवे से हटकर केंद्र के बाहर एकत्रित होकर लगभग पांच घंटे तक हंगामा करते रहे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता व एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को समझाया।
आश्वासन के बाद हटे अभ्यर्थी
उनकी बात कर्मचारी चयन आयोग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परीक्षार्थी वहां से हटे और अपने घरों को निकले। महाराजपुर,चकेरी ,नर्वल व जाजमऊ समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। एसएससी ने परीक्षा निरस्त होने व जल्द नई तिथि घोषित करने की जानकारी दी है।
खबरें और भी
महाराजपुर के पुरवामीर स्थित परीक्षा केंद्र में हंगामा कर रहे परीक्षार्थी व उनको समझाते पुलिस के अधिकारी। जागरण
इस वजह से हुआ हंगामा
महाराजपुर के पुरवामीर स्थित रामकली इकबाल बहादुर आनलाइन परीक्षा केंद्र में सोमवार को दो पालियों में एसएससी जीडी की परीक्षा थी। दोपहर एक से दो व शाम को साढ़े चार से पांच बजे तक परीक्षा होनी थी। दोपहर की पाली की परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले जानकारी मिली की क्षमता से दोगुणा परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। केंद्र में संसाधन व व्यवस्था 399 परीक्षार्थियों की है,जबकि बुला लिए गए 819 छात्र। दोगुणी संख्या में परीक्षार्थियों के होने की जानकारी पर अफरातफरी मच गई।
अभ्यर्थियों की इंट्री की बंद
पहले तो परीक्षा करा रही एजेंसी ने परीक्षार्थियों को दोपहर की पाली में समायोजित करने की कोशिश की और छात्रों को प्रवेश दिया जाने लगा। लेकिन बाद में व्यवस्था व संसाधन पर्याप्त न होने से हाथ खड़े कर दिए। इसी बीच केंद्र में परीक्षा एजेंसी की तरफ से छात्रों को जानकारी दी गई कि दोनो पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। जानकारी मिलते ही छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। धीरे - धीरे सभी परीक्षार्थी लामबंद हो गए और कालेज के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
वाहनों में की तोड़फोड
हाईवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। केंद्र के बाहर व हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर तोड़फोड़ भी की। लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने छात्रों को हाईवे से खदेड़ा तो सभी कालेज के बाहर एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता , एडीसीपी शिवा सिंह ने छात्र - छात्राओं से बातचीत कर उनको समझाया। उनके हित में सभी जरूरी कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।छात्रों की मांग थी कि आने - जाने का व्यय उनको दिलाया जाए। फतेहपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, हमीरपुर, जालौन, फर्रुखाबाद आदि जनपदों से परीक्षार्थी आए थे।लगभग पांच घंटे के हंगामे के बाद परीक्षार्थी शांत हुए और अपने घरों को लौटे।
केंद्र में दोगुणा से अधिक परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। जिसके चलते परीक्षा नहीं हो पाई।दोनो पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। परीक्षा निरस्त होने से दूर - दराज से आए छात्र आक्रोशित होकर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। समझाकर सभी को शांत कराकर घर भेजा गया।परीक्षा की जल्द नई तिथि घोषित होगी।
सत्यजीत गुप्ता , डीसीपी पूर्वी