कानपुर में जाम में फंसी 'जिंदगी': मेडिकल कालेज पुल से हैलेट तक भीषण जाम, 30 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस, पुलिस नदारद
कानपुर में मेडिकल कालेज पुल से हैलेट अस्पताल तक भीषण जाम लग गया, जिसमें एंबुलेंस भी 20-30 मिनट तक फंसी रही और मरीज को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाई। ...और पढ़ें

मेडिकल कालेज पुल पर जाम में फंसे वाहन और बीच में सायरन बजाती एंबुलेंस।
HighLights
नरेंद्र मोहन सेतु पर लगा लंबा जाम
एंबुलेंस 20-30 मिनट तक जाम में फंसी
मरीज को अस्पताल पहुंचने में हुई देरी
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में हमेशा की तरह एक बार फिर यातायात व्यवस्था की बदहाल तस्वीर सामने आई है। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक मेडिकल कालेज पुल से लेकर हैलेट अस्पताल तक भीषण जाम के चलते जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे मरीजों की सांसें अटक रही हैं। न कोई पुलिस वाला न दिखा न कोई प्रशासनिक अधिकारी। एंबुलेंस के ईएमटी को उतरकर जाम खुलवाने के लिए जूझना पड़ा।
दोपहर के 12:25 बज रहे हैं। मेडिकल कालेज पुल से हैलेट तक वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। इसमें एंबुलेंस भी सारण बजा रही है, लेकिन उन्हें रास्ता नहीं मिल पा रहा है। 20 से 30 मिनट तक सायरन बजाने के बाद भी रास्ता न मिलने पर ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) वीरेंद्र सिंह एंबुलेंस से उतरकर वाहनों को दाएं-बाएं कराने का प्रयास किया, इसके बाद उन्हें रास्ता मिल पाया।

चिलचिलाती धूप में वाहनों के बीच जाम में फंसे बाइक स्कूटी सवार युवक और युवतियां भी परेशान दिखे। निजी एंबुलेंस बांगरमऊ गांव से रोगी धर्म सिंह को लेकर अस्पताल जा रहे चालक ओमप्रकाश ने बताया कि वह मेडिकल कालेज पुल पर जाम में फंसे हैं। रोगी की तबीयत बिगड़ रही है, उसके सीने में तेज दर्द है।
रोगी धर्म सिंह की परेशानी और वाहनों का जाम देख उनके परिजन भी बेबस दिखे। वहीं, सरकारी एंबुलेंस (यूपी-32-एफजी-1915) के मेडिकल इमरजेंसी टेक्नीशियन धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मेडिकल कालेज पुल पर वाहनों की समस्या आम है, लेकिन आज (सोमवार) कुछ अधिक ही जाम लगा हुआ है, पुलिसकर्मी भी नहीं देख रहे हैं। धूप भी तेज है।
खबरें और भी
बताया कि मरीज परेशान है उसे जल्दी अस्पताल पहुंचना है। लेकिन जाम के चक्कर में देर हो रही है। उनकी एम्बुलेंस सेतु पर करीब 25 मिनट से जाम में फंसी है। सेतु के पास यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे होमगार्ड सुभाष चंद्र ने बताया कि यातायात उपनिरीक्षक आगे हैलेट अस्पताल के गेट के सामने खड़े हैं। कहा कि आज सोमवार है, इसलिए जाम अधिक है।
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने गिनाए जाम लगने का कारण
हैलेट अस्पताल गेट के सामने खड़े टीएसआई आदेश कुमार आपके इशारे से वाहनों को पास दिला रहे थे, जबकि, दूसरे टीएसआई श्याम सुंदर अस्पताल गेट पर ही छाया में खड़े थे। वाहनों के जाम में फंसे होने के मामले में सवाल करने पर श्याम सुंदर ने कहा कि मौके पर एक दीवान और दो गार्ड भी ड्यूटी पर हैं। टीएसआई ने कहा कि दक्षिण से आने वाला रास्ता केवल मेडिकल कालेज पुल है और आज सोमवार है। हैलेट से मरीज दवा लेने के लिए बाहर मेडिकल स्टोर पर निकलते हैं। इसलिए और अधिक जाम लग रहा है। सेतु नीचे दाएं सर्विसलेन से गोल चौराहा की तरफ से भी गाड़ियां आती हैं और सेतु से भी आती है, इसलिए गाड़ियों की संख्या एकदम अधिक हो जाती है।
यह भी पढ़ें- कानपुर सराफा बाजार खतरे में; व्यापारियों ने की आपात बैठक, सोना न खरीदने की PM की अपील का विरोध
यह भी पढ़ें- कानपुर में 'किराये' के बैंक खातों से ठगी का खेल, गरीबों-मजदूरों को बनाते थे निशाना, 6 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Yogi Cabinet Expansion: सपा के गढ़ में सेंध की तैयारी, भाजपा ने मंत्रिमंडल विस्तार से बिछाई बिसात