'मुर्तजा' के दीपक होटल पर भड़का अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन, हंगामा होते ही संचालक ने बंद कर दिया शटर
Meerut News: अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने मेरठ के दिल्ली रोड पर दीपक होटल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मुस्लिम व्यक्ति हिंद ...और पढ़ें

मेरठ में दीपक होटल पर मौजूद हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। सौ. संगठन
HighLights
मेरठ साउथ रैपिड स्टेशन के पास कई साल से संचालित है यह होटल।
हिंदू संगठन ने पुलिस प्रशासन से ऐसे होटल-ढाबे बंद कराने की मांग की।
जागरण संवाददाता, मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड पर मेरठ साउथ स्टेशन के पास स्थित दीपक होटल पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मुस्लिम व्यक्ति हिंदू नाम लिखकर होटल का संचालन कर रहा है। जमकर हंगामा होते ही संचालक ने शटर बंद कर दिया। अंदर कुछ ग्राहक बैठे हुए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक को कांवड़ यात्रा के दौरान बंद करने को कहा। इसके बाद ही हिंदू संगठन के लोग शांत हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि ऐसे होटल-ढाबे बंद कराए जाएं जिनका हिंदू नाम से मुस्लिम संचालन कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर संगठन खुद इन्हें बंद कराने के लिए सड़क पर उतरेगा।
गुरुवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि संचालक मुर्तजा ने धोखा देने के लिए नाम दीपक होटल रख रखा है। कई साल से वह लोगों को धोखा दे रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान होटल के नाम से धोखा खाकर शिवभक्त यहां भोजन करेंगे तो धर्मभ्रष्ट होगा। कांवड़ यात्रा भी खंडित होगी।
उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और होटल बंद कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे परतापुर एसओ अजय शुक्ला ने होटल मालिक को बुलाकर तत्काल होटल बंद करने व नाम सही करने का आदेश दिया। होटल मालिक ने कांवड़ यात्रा तक होटल बंद करने की बात कही।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- मेरठ में अचानक रोडवेज बस के आगे लेट गया युवक, ड्राईवर की सूझबूझ से बची जान
सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि दिल्ली से हरिद्वार तक एक हजार से भी ज्यादा ऐसे होटल, ढाबे और रेस्तरां हैं, जिनका हिंदू नाम रखकर मुस्लिम संचालन कर रहे हैं। अर्पित, संजय, कुलदीप व विपिन मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- 'तेरी आंखों में आंसू नहीं देख सकता...' इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत