Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल, 30 मुकदमों का वांछित गैंग्सटर भी दबोचा

    By Basant Gautam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 21 Apr 2026 12:12 PM (IST)

    Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से दारोगा की पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। अन्य मुठभेड़ म ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. रतनपुरी क्षेत्र में दारोगा से पिस्टल छीनकर भाग रहा था बदमाश।

    2. वांछित गैंगस्टर अन्य मुठभेड़ में घायल, चोरी की गई बाइक बरामद 

    संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी क्षेत्र में सोमवार की रात पुलिस अभिरक्षा से दारोगा सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहा बदमाश मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दारोगा की पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद हुए।

    इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात फरार आरोपित मंजीत उर्फ काला पुत्र रूप सिंह गांव समौली को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसने पेट में तेज दर्द बताया तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना उपचार के लिए ले जाया जा रहा था,तभी उसने दर्द के बढ़ने और शौचालय जाने के लिए कहा।

    पुलिस ने उसकी स्थिति देखकर उसे गाड़ी से नीचे उतारा गया तो वह दारोगा शैलेंद्र को धक्का देकर उनकी सरकारी पिस्टल छीन ली और अंधेरा का फायदा उठाकर गेहूं के खेत में छिप गया। पुलिस ने खेत की घेराबंदी की। एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई।

    बदमाश को आत्मसर्पण के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश की टांग में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को मंडावली बांगर के पास से दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश से दारोगा से छीना पिस्टल मय मैगजीन व खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि बदमाश ने हाल ही में गांव के रिंकू पर फायरिंग की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मैं केंद्र सरकार के संगठन का पदाधि‍कारी हूं, मुझे पुलिस स्कार्ट चाहि‍ए' यह कहने पर खुली पोल और हो गया गिरफ्तार

    मुठभेड़ में गैंग्सटर दबोचा

    मीरापुर: सोमवार की रात बीआईटी पुलिस चौकी के निकट पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 30 मुकदमों का वांछित गैंग्सटर नजर अब्बास घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से एक तमंचा और सहारनपुर से चोरी की गई बाइक बरामद की।

    यह भी पढ़ें- युवक पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, शराब पीने के दौरान पड़ोसियों में हुए विवाद का मामला

    बीआईटी चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ ककरोली मार्ग पर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस को देखकर बाइक खेतों की ओर दौड़ा दी। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ घेराबंदी की।

    खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पकड़े गए बदमाश की पहचान नजर अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी ग्राम तिस्सा, थाना भोपा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, नजर अब्बास पर करीब ढाई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह खतौली तथा जानसठ थानों से गैंग्सटर एक्ट में लंबे समय से वांछित था।

    यह भी पढ़ें- स्टोन क्रेशर मालिकों से रंगदारी वसूलने पर तीन गिरफ्तार, तीस लाख बरामद; मामले का दुबई और यू-ट्यूबरों से भी कनेक्शन

    उसके पास मिली बाइक एक सप्ताह पूर्व सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र से चोरी की गई थी। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ रूपाली राव भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।