Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा एयरपोर्ट विस्तार में मुआवजे का फायदा उठाने के लिए अवैध निर्माण, सिवारा गांव में चार लोगों पर FIR दर्ज

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:25 AM (GMT+05:30)

    नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के तीसरे चरण में, सिवारा गांव में मुआवजे के अनुचित लाभ के लिए अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसे प्रशासन ने रुकवा दिया। निर्म ...और पढ़ें

    लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने नंगला जहानू गांव के रहने वाले इमरान, समसू , नासिर व मुबारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने नंगला जहानू गांव के रहने वाले इमरान, समसू , नासिर व मुबारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए तीसरे फेज में अधिसूचित गांव सिवारा में मुआवजे का अनुचित लाभ लेने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्य को प्रशासन द्वारा गत सप्ताह रुकवाने के बाद हल्का लेखपाल ने निर्माण कार्य करने वाले चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    किया जाएगा भूमि अधिग्रहण 

    हल्का लेखपाल निरंजन मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च 2025 को प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा यमुना प्राधिकरण को पत्र लिखकर सूचित किया गया कि उन्होंने तीन मार्च 2025 को नोएडा एयरपोर्ट व आस-पास के क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। इसमें फेज तीन में अधिग्रहित किए जाने वाले क्षेत्र में बहुत तेजी मकान व परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। उक्त भूमि को अधिग्रहित कर आबादी को विस्थापित किया जाना है।

    14 गांवों में चल रहा 'खेल'

    ऐसे में अवैध निर्माणों का असर मुआवजे पर पड़ेगा तथा सरकार को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी। मौके पर विवाद भी बढ़ेंगे। उन्होंने प्राधिकरण से अवैध निर्माणों को रोकने के लिए आदेशित किया। फेस3 में अधिसूचित 14 गांव रोही, पारोही, बनवारीवास, रामनेर, किशोरपुर, साबौता मुस्तफाबाद, दयानतपुर, चौरोली, नीमका, खाजपुर, थोरा, बांकपुर, सिवारा व जेवर बांगर की भूमि को अधिग्रहित किए जाने के लिए 11अप्रैल 2025 को धारा 11 भी लागू कर दी गई। फिर भी अधिसूचित क्षेत्र की भूमि पर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

    नहीं रुक रहा झूठे निर्माण कार्य

    गत सप्ताह सिवारा गांव में अवैध निर्माण किए जाने की सूचना पर तहसील प्रशासन व पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने अवैध निर्माण कार्य में लगी मशीनरी को कब्जे में लेकर सीज किया था लेकिन पुलिस को देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने नंगला जहानू गांव के रहने वाले इमरान, समसू , नासिर व मुबारिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के पास चल रहा बड़ा 'खेल', सरकार को हो रहा नुकसान; प्रशासन की कार्रवाई का नहीं दिख रहा असर

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, 16 अस्पतालों को मिलेगा अलर्ट का मैसेज

    यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, अथॉरिटी ने फेक जॉब ऑफर्स पर जारी की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- ऊंचा गांव से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक महज 10 मिनट में पहुंचेंगे, नोएडा एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी आसान