यीडा की आवासीय भूखंड योजना को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 973 प्लॉट के लिए 38 हजार से ज्यादा आवेदन
यीडा की आवासीय भूखंड योजना को शानदार प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें 973 भूखंडों के लिए 38,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। 6 मई को समाप्त होने वाली इस ...और पढ़ें

यीडा की नवीन योजना समाप्त होने तक आवेदनों की संख्या में और भी इजाफा होगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। छह अप्रैल को लांच हुई यीडा की आवासीय भूखंड योजना में अब तक 38 हजार से अधिक लोग पंजीकरण करा चुके हैं। भूखंडों की संख्या के सापेक्ष दस गुना से अधिक लोगों ने योजना में दस प्रतिशत राशि के साथ आवेदन भी कर दिया है। योजना समाप्त होने तक आवेदनों की संख्या में और भी इजाफा होगा।
योजना में 973 भूखंड शामिल किए
इससे यीडा को राजस्व का ग्राफ बढ़ना तय है। योजना में प्राधिकरण ने 973 भूखंड शामिल किए हैं। यह भूखंड सेक्टर 18, 24 व 15 सी में हैं। इसमें वर्गमीटर से लेकर 290 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल हैं। सबसे अधिक भूखंड 162 वर्गमीटर व 200 वर्गमीटर श्रेणी में ही है। इसलिए सबसे अधिक आवेदन भी इन दोनों श्रेणी में ही हो रहे हैं। योजना छह मई को समाप्त होगी।
36260 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर
प्राधिकरण 18 जून को आवेदकों के नाम की पर्ची निकालकर भूखंडों का आवंटन करेगा। यीडा ने एक अप्रैल से अपनी आवंटन दरोंं में वृद्धि की है। आवासीय श्रेणी में आवंटन दर 35 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 36260 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दी हैं। इसके बावजूद यीडा की आवासीय भूखंड योजना में आवेदन करने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।
आवंटन लाॅटरी से करने की नीति लागू
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आवासीय संपत्ति का आवंटन नीलामी के आधार पर करने की नीति लागू है, इससे दोनों प्राधिकरण में आवासीय संपत्ति आम लोगों की पहुंच से दूर हो चुकी है जबकि यीडा में अभी भी आवासीय संपत्ति का आवंटन लाॅटरी से करने की नीति लागू है। इसलिए आवासीय भूखंड योजना को लेकर आकर्षण बना हुआ है।
खबरें और भी
प्राधिकरण को ब्याज के तौर पर राजस्व मिलेगा
प्राधिकरण को भी राजस्व के तौर पर योजना के फायदा है। आवेदन पत्र का मूल्य छह सौ रुपये रखा गया है। जितने अधिक आवेदन उतना ही अधिक राजस्व यीडा के खाते में जाएगा। इसके साथ ही भूखंड की कुल कीमत की दस प्रतिशत पंजीकरण राशि प्राधिकरण के खाते में एक से दो माह तक जमा रहेगी। इससे प्राधिकरण को ब्याज के तौर पर राजस्व मिलेगा। प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत किया है। इसमें सबसे अधिक राजस्व प्राप्ति भूंखड योजना से ही होनी है।
एक नजर आंकड़ों पर...
| भूखंड आकार (वर्ग मीटर में) | पंजीकरण की संख्या | राशि |
162 | 476 | 587412 |
| 183 | 04 | 663558 |
| 184 | 04 | 667184 |
| 200 | 481 | 725200 |
| 223 | 06 | 808598 |
| 290 | 02 | 1051540 |
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में लूट-चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, कई मामलों में पुलिस कर रही थी तलाश
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 90% जिम और पूल बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे, 80% जिम में नहीं हैं महिला कोच; जल्द चलेगा अभियान