दोस्त को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुए घायल
Saharanpur News: देवबंद में 18 वर्षीय शिवा की हत्या के मामले में दो फरार आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए द ...और पढ़ें

सहारनपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।
HighLights
सहारनपुर के गंगदासपुर जट मार्ग पर हुई मुठभेड़।
एक आरोपित को पुलिस पहले की कर चुकी है गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद की गांधी कालोनी निवासी शिवा के दोनों फरार हत्या आरोपितों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। हत्या के एक आरोपित को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों से युवक से दोस्ती थी।
नगर की गांधी कालोनी निवासी जयप्रकाश का 18 वर्षीय पुत्र शिवा को रविवार देर शाम बाइक से अपने साथ ले गए थे। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार देर रात शिवा का शव घर से 200 किमी. दूर शिक्षक नगर के पीछे खेत में पड़ा मिला था।
पुलिस ने एक आरोपित तेजस को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। उसने पूछताछ में बताया था कि शिवा ने उन्हें कुछ दिन पहले तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी, इसी रंजिश में उन्होंने उसकी हत्या की। हत्या के दोनों फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी थी।
यह भी पढ़ें- दोस्ती पर भारी पड़ी दुश्मनी: सहारनपुर में पुरानी रंजिश नहीं भूले दोस्त, सरियों से पीटकर युवक को माैत के घाट उतारा
पुलिस की बुधवार सुबह गंगदासपुर जट मार्ग पर दोनों आरोपितों सूर्य ठाकुर निवासी गांव रणखंडी और आदित्य राणा निवासी गांव जड़ौदा जट से उस समय मुठभेड़ हो गई जब वह कहीं भागने की फिराक में थे। इस दौरान दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में सैलून मालिक की गर्दन पर युवकों ने किया उस्तरे से हमला, नस कटने के कारण चंडीगढ़ रेफर
पुलिस ने दोनों घायल आरोपितों को गिरफ्तार किया और सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी कपिल देव ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। तीनों नामजद हत्या आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- सहारनपुर में गार्ड से 10 लाख की ठगी, नकली सोने की गिन्नी दिखाकर दिया झांसा; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा