Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर में बारिश के दौरान ढह गया मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 12:53 PM (IST)

    Saharanpur News: सहारनपुर के घोघरेकी गांव में लगातार बारिश के कारण एक मकान ढह गया, जिससे मलबे में दबकर 35 वर्षीय शमा की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सहारनपुर के घोघरेकी गांव में ढहा मकान।

    सहारनपुर के घोघरेकी गांव में ढहा मकान।

    HighLights

    1. देहात कोतवाली क्षेत्र के घोघरेकी गांव की घटना।

    2. स्वजन ने पोस्टमार्टम से किया इनकार।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घोघरेकी में लगातार हो रही वर्षा के बीच मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग पहुंचे और मकान के मलबे को हटाकर महिला को बाहर निकाला। पिछले कई दिनों से कभी लगातार तो कभी रूक-रूक कर वर्षा हो रही है। जिस कारण कच्चे मकानों में दिक्कत आने लगी है।

    बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे कुक्कू उर्फ ताहिर का मकान अचानक ढह गया। उस समय उसकी 35 वर्षीय शमा घर के भीतर मौजूद थीं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर स्वजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

    काफी मशक्कत के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर देहात कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई।

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर: बरसात में टपकती छत के नीचे चल रहा 33 KV का बि‍जलीघर, जोखिम उठाकर बिजली आपूर्ति करा रहे कर्मचारी 

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कहीं तो स्वजन ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया। गुुरुवार की सुबह शमा के शव को गांव के कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने स्वजन से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था मगर स्वजन ने पुलिस कार्रवाई के लिए मना कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बीटेक में फेल होने के बाद घर से निकले छात्र की कार नहर में मिली, छात्र का सुराग नहीं

    यह भी पढ़ें- फरवरी में शादी, अप्रैल में विदाई और अगस्त में विवाहिता को गला दबाकर मार डाला, सहारनपुर में लव मैरिज का दर्दनाक अंत