Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकी कनेक्शन पर कर्नाटक से सहारनपुर का सुहेल गिरफ्तार, UP ATS ने भी शुरू की जांच; पुलिस ने की पिता से पूछताछ

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 25 Jun 2026 02:42 PM (IST)

    Saharanpur News : पाकिस्तानी आतंकी संगठन से कनेक्शन मिलने के बाद लखनौती निवासी सुहेल को एनआईए और कर्नाटक एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। सहारनपुर में उसके ...और पढ़ें

    किराए के मकान के बाहर खड़े सुहेल के पिता लियाकत, इंसेट में सुहेल का फाइल फोटो।

    किराए के मकान के बाहर खड़े सुहेल के पिता लियाकत, इंसेट में सुहेल का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सुहेल पाकिस्तानी आतंकी संगठन से कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार।

    2. एनआईए और कर्नाटक एसटीएफ ने मिलकर सुहेल को पकड़ा।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। पाकिस्तानी आतंकी संगठन से कनेक्शन मिलने के बाद लखनौती निवासी सुहेल को एनआइए व कर्नाटक एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश से जुड़े मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। 

    गुरुवार को जैसे ही सुहेल के गिरफ्तार होने की खबर स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस ने उसके पिता इलियास को थाने बुलाकर घंटों तक पूछताछ की।

    वहीं जैसे ही सुहेल के आतंकियों से कनेक्शन होेने व गिरफ्तारी की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण सुहेल के पिता के घर पहुंचे और जानकारी हासिल की। ग्रामीणों का कहना है कि सात-आठ दिन पहले ही सुहेल कनार्टक गया था।

    वहीं पिता इलियास का कहना है कि उनके बेटे से गलती से पाकिस्तान का नंबर मिल गया था। यह बात उसने उन्हें बताई थी। अब यूपी एटीएस की देवबंद यूनिट सुहेल के बारे में अन्य जानकारी हासिल करने में लगी है।

    बता दें कि सुहेल के पिता की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। उसके पिता लखनौती गांव से आकर गंगोह कस्बे में कस्बे में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। वह मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गंगोह थाने में सुहेल के पिता इलियास को बुलाकर कई जानकारी ली गई हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अयोध्या स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रचने के मामले में सहारनपुर का सुहेल कर्नाटक में गिरफ्तार

    बताया जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद एनआइए व कर्नाटक एसटीएफ की टीम सहारनपुर आकर सुहेल के किन-किन लोगों से संबंध है और उसने क्या बात करता था। इसकी जानकारी भी जुटाएगी। सुहेल के पकड़े जाने के बाद एनआइए की टीम ने उसके मोबाइल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया एकाउंट के बारे में भी जानकारी जुटाई है। जिन लोगों से सुहेल किसी ना किसी माध्यम से संपर्क मे था उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सहारनपुर में भ्रूण लिंग जांच को पहुंची हरियाणा की टीम घंटों कमरे में रही बंद, भाकियू कार्यकर्ताओं की अराजकता 

    यह भी पढ़ें- कंपनी के MD का फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाकर लेखाकार से पांच लाख ठगे, ऐसे फ्राड से बचाव के लिए यह रखें सावधानी