वाराणसी स्नातक एमएलसी की मतगणना में सपा जीती, भाजपा उम्मीदवार बोले - अपेक्षित सफलता नहीं मिली
वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने निर्णायक बढ़त सुबह ही बना ली। ...और पढ़ें

वाराणसी एमएलसी चुनाव: सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा जीते।
HighLights
सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बनाई निर्णायक बढ़त।
भाजपा केदारनाथ सिंह से 16,984 मतों से आगे।
मतगणना का तीसरा दिन, अंतिम परिणाम प्रतीक्षित।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव का परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में जाने के साथ ही स्नातक का परिणाम भी सपा के पास पहुंचना तय हो चुका था। हालांकि स्नातक के परिणाम का गुरुवार को तीसरे दिन इंतजार शाम 4.30 बजे तक बना रहा। जबकि भाजपा खेमे के टेंट में सुबह सन्नाटा पसर गया था और कुर्सियां दोपहर तक सिमट गईं। परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा।
सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा आखिरी गणना के बाद करीब बीस हजार मतों से आगे रहे। एमएलसी स्नातक मतगणना द्वितीय में मतों के 22 वें राउंड में सपा के आशुतोष सिन्हा को 52735 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 35041 मत प्राप्त हुए।
यह भी पढ़ें : वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में तीसरे दिन सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत, दोनों सीटों पर सपा का कब्जा
एमएलसी स्नातक मतगणना द्वितीय में मतों के 21वें राउंड के दौरान सपा के आशुतोष सिन्हा को 52060 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 34766 मत मिले हैं। एमएलसी स्नातक मतगणना द्वितीय मतों के 20 वें राउंड में सपा के आशुतोष सिन्हा को 51880 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 34685 मत मिले।
बुधवार को पांचवें राउंड की काउंटिंंग के दौरान भाजपा के लोगों की मौजूदगी नहीं होने की बात से शुरू बवाल के बाद करीब तीन घंटे तक मतगणना प्रभावित रही है। इसकी वजह से देर रात पांचवें राउंड का परिणाम आ सका। जबकि आधी रात के बाद छठवें राउंड से गिनती फिर शुरू हुई।
वाराणसी की पहड़िया मंडी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नवीन मंडी में एमएलसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना गुरुवार को तीसरे दिन भी सुबह से जारी रही। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह पर अपनी बढ़त आखिरकार निर्णायक कर ली है।
दो प्रत्याशी बचने के बाद क्या होगा?
- 23वें राउंड तक सपा के आशुतोष सिन्हा को 53,573 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले हैं। दोनों के बीच 18,459 मतों का अंतर है।
- केवल दो प्रत्याशी बचने से मतगणना अपने आप बंद नहीं होती। अगला राउंड होगा या नहीं, यह लागू मतगणना नियमों और गणना की स्थिति पर निर्भर करेगा।
- यदि कोटा पूरा नहीं हुआ तो सबसे कम मत पाने वाले प्रत्याशी को बाहर करने और उसके मतपत्रों पर दर्ज अगली उपलब्ध वरीयता के मत हस्तांतरित करने की प्रक्रिया लागू नियमों के अनुसार चलेगी।
- यदि केवल एक प्रत्याशी बचा तो निर्वाचन नियमों के नियम 75(2) के तहत उसे निर्वाचित घोषित किया जा सकता है, भले ही उसने निर्धारित कोटा हासिल न किया हो।
यह भी पढ़ें : वाराणसी में स्नातक एमएलसी परिणाम में सपा को बढ़त, कार्यकर्ताओं में उत्साह, ढोल-नगाड़ों पर थिरके
केदारनाथ सिंंह ने जारी की पोस्ट
भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंंह ने गुरुवार को सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी की, लिखा - वाराणसी खंड के समस्त सम्मानित स्नातक मतदाताओं के प्रति मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस चुनाव में अपना अमूल्य मत देकर मुझ पर विश्वास व्यक्त किया और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
जनादेश को मैं पूर्ण विनम्रता एवं लोकतांत्रिक मर्यादा के साथ स्वीकार करता हूं। यद्यपि इस चुनाव में हमें अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो सकी, तथापि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरे लिए सदैव अमूल्य रहेगा। मेरे लिए राजनीति सत्ता अथवा पद प्राप्त करने का माध्यम मात्र नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने और जनसेवा के संकल्प को साकार करने का एक सतत प्रयास है।
यह भी पढ़ें : वाराणसी स्नातक के भाजपा उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, समर्थकों के प्रति जताया आभार, कहा- 'जनसेवा का संकल्प रहेगा जारी'
भारतीय जनता पार्टी और हमारे गठबंधन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से विशेष आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने इस चुनाव में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और परिश्रम के साथ मेरा साथ दिया। आपका विश्वास और सहयोग मेरी शक्ति है।
चुनाव में सफलता और असफलता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं, किंतु जनसेवा का संकल्प किसी परिणाम का मोहताज नहीं होता। मैं पूर्ववत आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगा तथा स्नातक समाज के हितों, उनकी समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखूंगा। आप सभी का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
यह भी पढ़ें : बसपा ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में बनाए नए जिलाध्यक्ष, पार्टी ने बताई रणनीति

भाजपा की ओर से लगाया गया टेंट गुरुवार सुबह परिणाम की प्रतीक्षा किए बिना ही उखड़ना शुरू हो गया है।
प्रथम वरीयता के मतों की नौवें चक्र तक हुई गिनती में आशुतोष सिन्हा को 50,462 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को अब तक कुल 33,478 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह आशुतोष सिन्हा 16,984 मतों से साथ निर्णायक बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : वाराणसी में मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, बैरिकेड गिराकर पार करने की कोशिश, स्थिति तनावपूर्ण
इससे पहले आठवें चक्र की मतगणना तक आशुतोष सिन्हा को 47,450 और केदार सिंह को 31,189 मत मिले थे। उस समय सपा प्रत्याशी 16,261 मतों से आगे थे। नौवें चक्र में उनकी बढ़त बढ़कर 16,984 मतों तक पहुंच गई।
मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। समर्थक अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
दूसरी ओर सुबह से ही भाजपा के खेमे में मायूसी का माहौल है। हालांकि, अभी अंतिम परिणाम घोषित नहीं हुआ है।
प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद दूसरे वरीयता के मतों की गणना गुरुवार सुबह से शुरू हो गई है। मतों की गणना पूरी होने के बाद ही चुनाव का अंतिम परिणाम स्पष्ट हो सकेगा। अंतिम नतीजा आने में दोपहर बाद तक का समय लगने की संभावना जताई गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।