Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून ब्रिगेडियर मर्डर: आखिर कहां हैं शांतनु व कविश त्यागी? दून में ही पढ़ाई करते थे दोनों बदमाश

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:39 AM (IST)

    देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शांतनु और कविश त्यागी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे र ...और पढ़ें

    रिटायर्ड ब्रिगेडियर पर इन्हीं आरोपितों ने मारी गोली। फाइल फोटो

    रिटायर्ड ब्रिगेडियर पर इन्हीं आरोपितों ने मारी गोली। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। आपसी विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने पर गोली मारने वाले शांतनु व कविश त्यागी का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

    शांतनु मूल रूप से सहारनपुर जबकि कविश त्यागी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दोनों पूर्व में राजपुर रोड स्थित कालेज से पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन फेल होने के बाद उन्होंने देहरादून में ही अपना ठिकाना बना बना दिया।

    इस घटना में शामिल आरोपित समीर चौधरी निवासी मंगलौर हरिद्वार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले गुट में शामिल आदित्य चौधरी निवासी ननूरखेडा नालापानी, रायपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय आदित्य चौधरी वाहन चला रहा था जबकि आरोपित शांतनु त्यागी, कविश त्यागी व वैभव पीछे बैठे हुए थे। आरोपित अभी एक दूसरे से जान पहचान होने से इनकार कर रहे हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही असली कहानी सामने आ सके।

    आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आए हैं पूर्व छात्र

    दून में आपराधिक घटनाओं में शामिल कई पूर्व छात्रों के नाम सामने आ चुके हैं। अब पुलिस ऐसे छात्रों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, जिनका पढ़ाई के दौरान आपराधिक रिकार्ड रहा है। प्रेमनगर में बीटेक के छात्र की हत्या के मामले में भी पूर्व छात्रों का नाम सामने आया है।

    पुरानी रंजिश के चलते पढ़ने वाले छात्रों ने अपने परिचित पूर्व छात्रों को दून बुलाया और घटना को अंजाम दिया। इससे पहले भी प्रेमनगर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें सीधे तौर पर पूर्व छात्रों का हाथ सामने आया है। प्रेमनगर व क्लेमेनटाउन ऐसे गढ़ हैं, जहां पर पूर्व छात्र अपने दोस्तों के साथ रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल फरार चल रहे आरोपित शांतनु त्यागी, कविश त्यागी व वैभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आपरेशन प्रहार के तहत ऐसे छात्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है जोकि पढ़ाई के बाद दून में रहकर आपराधिक गतिविधियाें को अंजाम दे रहे हैं। - प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में हुआ रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी का अंतिम संस्कार, तीन और आरोपित अरेस्ट

    यह भी पढ़ें- देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: पहले से ही सुर्खियों में था जेन-जी बार, अब हुए बड़े खुलासे

    यह भी पढ़ें- ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड: पूर्व सैनिकों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें- देहरादून रिटा. ब्रिगेडियर मर्डर: 120 की थी कारों की स्पीड, 200 फीट से हो गया था खतरे का अंदेशा