यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरिद्वार में तालाब में तीन मगरमच्छ देख घबराए ग्रामीण
बीते रोज भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव के तालाब में तीन मगरमच्छ आ गए। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

भगवानपुर, [जेएनएन]: डाडा जलालपुर गांव के तालाब में तीन मगरमच्छ आने से ग्रामीणों में दहशत है। प्रधान ने एसडीएम को मामले की जानकारी देते हुए मगरमच्छों को तालाब से पकड़वाकर बाणगंगा में छुड़वाने की मांग की है।
भगवानपुर क्षेत्र के जलालपुर गांव में पुराना तालाब है। शुक्रवार को कुछ ग्रामीण तालाब के पास से होकर गुजरे तो उन्होंने तालाब में एक के बाद एक तीन मगरमच्छ देखे। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी गांव में जाकर दी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
पढ़ें-ऐसा क्या देख लिया कि गांव में मचा हल्ला, पूरी रात दौड़ता रहा मोहल्ला
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गलती से कोई तालाब की तरफ चला गया तो मगरमच्छ उन्हें शिकार बना सकते हैं। ग्राम प्रधान पवन सिंह, राकेश, सूर्यकांत, नौशाद, इमरान आदि ने एसडीएम को शिकायत करके बताया कि मगरमच्छ तालाब के किनारे पर घूम रहे हैं जिससे ग्रामीणों को खतरा हो सकता है।
पढ़ें:-हरिद्वार के इस गांव में मगरमच्छों ने उड़ा दी ग्रामीणों की नींद
पढ़ें- बिस्तर से उठते समय ग्रामीण ने चारपाई के नीचे देखा तो उड़ गए होश.
पढ़ें: पांच मिनट तक तेंदुए से भिड़ गया युवक, तेंदुए को भागना पड़ा जंगल
पढ़ें-नदी पार कर रहे ग्रामीण को मगरमच्छ ने दबोचा, जमकर हुआ संघर्ष, लेकिन...
पढ़ें-घर से निकलते ही ग्रामीण का दरवाजे पर हुआ मगरमच्छ से सामना, जानिए...

