Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊधमसिंह नगर में मतांतरण पर लगेगी लगाम, हर पांच गांव पर नोडल अधिकारी तैनात

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 10:12 AM (IST)

    ऊधमसिंह नगर प्रशासन ने मतांतरण पर प्रभावी निगरानी के लिए हर पांच से सात गांवों पर नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्णय लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर । ऊधमसिंह नगर जनपद में ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रलोभन के साथ ही थारू, बुक्सा, अनूसूचित जाति व राय सिख समाज को डरा धमका कर मतांतरण के लिए दवाब बनाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी के चयन की कार्रवाई प्रशासन ने प्रारंभ कर दी है।

    नोडल अधिकारी की तैनाती परिस्थिति के अनुरूप हर पांच से सात गांव में की जाएगी। यह नोडल अधिकारी क्षेत्र में चोरी छिपे चल रही प्रार्थना सभाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर प्रभावी कार्रवाई कर सकेंगे।

    ईसाई मिशनरियों के विरुद्ध बोलने की हिम्मत

    नानकमत्ता के नवी नगर से मतांतरण का सामने आया सच अब जनपद में मतांतरण के शिकार लोगों को बोलने की हिम्मत दे रहा है। खटीमा में दो व नानकमत्ता में एक प्राथमिकी के उपरांत अब गदरपुर में भी प्राथमिकी पंजीकृत कर दी गई है।

    प्रशासन व पुलिस प्रलोभन देकर मतांतरण कार्य में लगी ईसाई मिशनरियों पर दोहरी स्ट्राइक के मूड में हैं। पुलिस की एसआईटी अपना काम कर रही है, वहीं एडीएम प्रशासन पंकज उपाध्याय व कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में दो टीमें लगी हैं। इससे लोगों के अंदर ईसाई मिशनरियों के विरुद्ध बोलने की हिम्मत भी आती दिखाई देने लगी है।

    प्रशासन ने अब मतांतरण प्रकरण में हर पांच से सात गांव पर नोडल अधिकारी तैनात करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। नोडल अधिकारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की कमेटी बना कर जबरन मतांतरण करवाए जाने जैसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    जिले में मतांतरण बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। इसमें जल्द ही पांच से सात गांव पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती करने पर विचार हो रहा है। यह अधिकारी ग्रामीण स्तर पर निगरानी कमेटियां गठित करेगा, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। -पंकज उपाध्याय, एडीएम प्रशासन

    यह भी पढ़ें- देहरादून में बाल आयोग का छापा, मेडिकल एंबेसडर संस्थान में विदेशी फंडिंग और मतांतरण का खेल

    यह भी पढ़ें- विकासनगर लव जिहाद: पहचान छिपाकर दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव बनाने वाला दानिश गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्यार के लिए लड़की ने बदला धर्म, परिवार मतांतरण के लिए नहीं माना तो पति ने छोड़ा