कहां गया दयारा बुग्याल में लापता हुई बबीता का आईफोन? सुलझ सकती है गुत्थी
दयारा ट्रेक पर लापता बबीता पांडे के आईफोन से उनकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आईडी-पासवर्ड न मिलने से पुलिस को चुनौती का सामना करना ...और पढ़ें

बबीता पांडे। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। दयारा ट्रेक पर लापता बबीता पांडे के पास आईफोन था। जानकारी के अनुसार आईफोन में एक ऐसा भी फीचर है कि जिसमें फोन बंद होने पर भी उसे ट्रेक करना संभव होता है, जिससे उसकी अंतिम लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है।
लोकेशन ट्रेस करने का भी प्रयास
एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि बंद मोबाइल फोन से लोकेशन ट्रेस करने का भी प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इसके लिए आईडी व पासवर्ड की जरूरत होते हैं, जो नहीं मिल पाई है, यदि आईडी प्राप्त होती है तो इस दिशा में भी पुलिस प्रयास करेगी।
बता दें कि नैनीताल की बबीता पांडे पिछले शनिवार से दयारा बुग्याल ट्रेक से लापता हैं। वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां ट्रेकिंग पर गई थीं। दोनों ने ही ट्रेकिंग एजेंसी को बबीता के लातपा होने की सूचना दी थी।
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में 5 दिन से लापता बबीता, मां बोली- 'जिनके संग गई वो कुछ दिन पहले ही बने दोस्त'
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा ट्रेक पर लापता बबीता पांडे की खोज जारी, झील में नहीं मिला सुराग
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर बबीता पांडे को नहीं मिली थी अनुमति, ट्रेकिंग एजेंसी का फर्जीवाड़ा उजागर
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रैकिंग पर आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी