किसी ने रुलाया तो किसी ने चौंकाया; कोई फांद गया बैरिकेडिंग, बिहार में बीते हफ्ते वायरल रहे ये Video
बिहार में पिछले सप्ताह राजनीति, प्रशासन, आस्था और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मुख्यमंत्री के झाड़ू लगाने से लेकर बोर ...और पढ़ें

बिहार में इस सप्ताह चर्चा में रहे कई वीडियो।
HighLights
मानवी के आंसू और तेज प्रताप का सुदर्शन चक्र
सीएम सम्राट की झाड़ू और पत्नी ममता के निर्देश
बेटे को कंधे पर बैठाकर पिता ने पार की नदी
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में बीते सप्ताह राजनीति, प्रशासन, आस्था, अपराध और मानवीय संवेदनाओं से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में झाड़ू लगाना हो, उनकी पत्नी ममता चौधरी का कॉलेज निरीक्षण, बांकीपुर उपचुनाव में वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद छलके आंसू, तेज प्रताप यादव का 'सुदर्शन चक्र' वाला बयान, उफनती नदी में बेटे को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाता पिता या फिर बोरवेल में गिरे बच्चे का रेस्क्यू; इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए जानते हैं आखिर क्या थे ये सभी मामले...
1. भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में सम्राट चौधरी ने लगाई झाड़ू
16 जुलाई को पटना में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए। उन्होंने रथ की रस्सी खींचने के साथ रथ के आगे पारंपरिक रूप से झाड़ू लगाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
2. वीणा मानवी की गिरफ्तारी, आंसू और तेज प्रताप का 'सुदर्शन चक्र'
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन करने के तुरंत बाद जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी को पटना पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान की अफरातफरी मची और रिहाई के बाद मीडिया के सामने भावुक होकर रोती वीणा मानवी का वीडियो खूब वायरल हुआ।
इसी प्रकरण पर तेज प्रताप यादव का बयान भी आया। उन्होंने कहा, जब किसी नारी के साथ अन्याय होता है तो श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। मैं भी सुदर्शन चक्र चलाऊंगा। हालांकि, बाद में वीणा मानवी का नामांकन निरस्त हो गया।
खबरें और भी
जनशक्ति जनता दल की ओर से बयान
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 13, 2026
हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह… pic.twitter.com/9xWjhuPd3T
3. मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी का कॉलेज निरीक्षण
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी ने मुंगेर के एक डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसका वीडियो वायरल हुआ। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए और राजद ने तंज कसते हुए इसे 'एमएमडीपी (मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी)' वाला नया पद बता दिया।
4. उफनती नदी में बेटे को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले गया पिता
उधर, पश्चिम चंपारण से देवराज महतो का वीडियो सामने आया, जिसने लोगों को भावुक कर दिया। देवराज अपने बेटे को कंधे पर बैठाकर उफनती नदी पार करते दिखे थे। वह जान जोखिम में डालकर बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
#watch उफनती नदी...कंधे पर बेटा...पिता की हिम्मत ने जीते करोड़ों दिल,बाढ़ के आगे नहीं झुका पिता,जान हथेली पर रखकर बेटे को स्कूल पहुंचाने निकला पिता,कंधे पर बेटे को बैठाकर पार की खतरनाक नदी,वीडियो वायरल !
— kanchan sharma (@kanchan52416283) July 17, 2026
.
.
बिहार के पश्चिम चंपारण से सामने आया यह भावुक वीडियो हर किसी का दिल जीत… pic.twitter.com/JlwkUqQgdb
5. 10 फीट लंबे किंग कोबरा को पकड़ने वाली महिला
वाल्मीकिनगर के बिसहा गांव की जानकी देवी का साहस भी इस सप्ताह काफी चर्चा में रहा। उन्होंने एक घर में घुसे करीब 10 फीट लंबे किंग कोबरा को पकड़ा। हालांकि, रेस्क्यू के दौरान सांप ने उन्हें डस लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूरी खबर पढ़ने और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
6. गोपाल मंडल ने फांद दी बैरिकेडिंग
भागलपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल का भी एक वीडियो वायरल हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका तो वह बांस की बैरिकेडिंग फांदकर अंदर चले गए। समर्थकों ने भी सुरक्षा कर्मियों से 'बूढ़े हो गए हैं, जाने दीजिए' कहा और यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया।
7. नशे में पुलिसकर्मी और लुंगी में ड्यूटी करते अधिकारी
पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से दो रोचक वीडियो सामने आए। पहले में एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे कथित रूप से नशे की हालत में बैठा दिखा, जबकि दूसरे में एक पुलिस अधिकारी थाने के अंदर लुंगी पहनकर नंगे बदन ड्यूटी करते नजर आए। दोनों मामलों में एक्शन भी हुआ। पूरी खबर और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
8. गया में बोरवेल में गिरा तीन साल का आयुष
इधर, गया जिले से एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हुआ। तीन साल का पीयूष कुमार करीब 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह गड्ढे में 30–35 फीट की गहराई में फंसा था। एनडीआरएफ और प्रशासन ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। पीयूष से उसकी मां की बातचीत के वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
9. बक्सर के बंद ओवरब्रिज पर बर्थडे पार्टी
बक्सर में निर्माण के बाद बंद पड़े लगभग 26.40 करोड़ रुपये लागत वाले रोड ओवरब्रिज पर युवकों ने जन्मदिन मनाया। डीजे बजाकर नाच-गाना और केक काटने का वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज की। पूरी खबर और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
10. चलती ट्रेन में मोबाइल चोर खिड़की से लटका रहा
खगड़िया में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटने की कोशिश करने वाले एक युवक का वीडियो खूब वायरल हुआ। यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। युवक ट्रेन की खिड़की से बाहर लटका था। यात्रियों ने उसे अगले स्टेशन तक पकड़े रखा। इस दौरान वह लगातार मदद की गुहार लगाता रहा।
View this post on Instagram
Disclaimer : दैनिक जागरण खबर में दिखाए गए वीडियोज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। यह आर्टिकल वीडियो क्लिप्स के सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर तैयार किया गया है।