Delhi Budget 2026: दिल्ली को सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी की सौगात, 12000 EV बसों का लक्ष्य; परिवहन को मिले 8374 करोड़
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026 के बजट में परिवहन क्षेत्र पर विशेष जोर दिया। ₹8,374 करोड़ के आवंटन के साथ, दिल्ली को प्रदूषण-मुक्त बनाने के ...और पढ़ें

दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार ने बजट में देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी को लाने का दावा किया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए अपने कार्यकाल के दूसरे बजट में परिवहन क्षेत्र को आधुनिक और प्रदूषण-मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। सरकार ने दिल्ली को इमिशन-फ्री बनाने के लक्ष्य के साथ इलेक्ट्रिक बसों का बड़ा विस्तार करने की घोषणा की है। इस बजट में देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी को लाने का दावा किया गया है।
परिवहन विभाग को 8,374 करोड़ रुपये
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए परिवहन विभाग के लिए 8,374 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।
7,500 बसों में से 5,800 इलेक्ट्रिक
सरकार पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत चरणबद्ध तरीके से 6,130 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने जा रही है। मार्च 2027 तक दिल्ली में कुल 7,500 बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें 5,800 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी।
लंबे समय का लक्ष्य
वर्ष 2029 तक दिल्ली की सड़कों पर 12,000 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाना है।
मेट्रो और RRTS को मजबूती
- डीएमआरसी की चरण-फोर और अन्य परियोजनाओं के लिए 2,885 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- दो नए नमो भारत कॉरिडोर (दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत-सोनीपत) को मंजूरी दे दी गई है।
- आरआरटीएस के लिए 568 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इन परियोजनाओं से एनसीआर में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, प्रदूषण कम होगा और यात्रा समय में 60 प्रतिशत तक की बचत होगी।
इलेक्ट्रिक वाहन नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर
- दिल्ली इलेक्ट्रिक वेहिकल पॉलिसी 2.0 के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- बवाना, गाजीपुर, सवदा घेवरा, जीटी करनाल रोड और दिचाओं कलां में 5 नए एटीएस (ऑटोमेटिक टिकटिंग सिस्टम) स्थापित किए जाएंगे, जिनकी लागत 50 करोड़ रुपये है।
- बस डिपो, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य कैपिटल कार्यों के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए 320 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
जाम से मुक्ति के लिए नई पहलदिल्ली को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड्स और एक नई समानांतर रिंग रोड (Parallel Ring Road) की परिकल्पना की गई है। इसकी फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को सुगम, स्मार्ट और सस्टेनेबल परिवहन व्यवस्था वाला शहर बनाना है। इन घोषणाओं से न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि नागरिकों को तेज, सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल सफर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने जलापूर्ति, सीवर और जलभराव के लिए कीं बड़ी घोषणाएं, 9000 करोड़ जल बोर्ड को
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: 'उपचार अधिकार है, उपकार नहीं', हेल्थ सेक्टर को मिले 12,645 करोड़, बनेगा वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: सेमीकंडक्टर-ड्रोन पॉलिसी से फिल्म फेस्टिवल तक, CM रेखा गुप्ता सरकार का इंडस्ट्री व पर्यटन पर फोकस