Delhi Budget 2026: सेमीकंडक्टर-ड्रोन पॉलिसी से फिल्म फेस्टिवल तक, CM रेखा गुप्ता सरकार का इंडस्ट्री व पर्यटन पर फोकस
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ₹1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया, जिसमें उद्योग, स्टार्टअप, रोजगार और पर्यटन-संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया गया। सरक ...और पढ़ें

बुधवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक लाख तीन हजार 700 करोड़ का रिकॉर्ड बजट पेश।
HighLights
MSME को बढ़ावा देने हेतु ₹48 करोड़ और RAMP योजना लागू।
सेमीकंडक्टर, ड्रोन पॉलिसी से हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा।
पर्यटन बजट बढ़ाकर ₹412 करोड़, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल आयोजित होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में पेश अपने दूसरे बजट में इंडस्ट्री, स्टार्टअप, रोजगार और पर्यटन-संस्कृति क्षेत्रों को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। बुधवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक लाख तीन हजार 700 करोड़ का रिकॉर्ड बजट पेश करते हुए दावा किया कि सरकार का फोकस एमएसएमई की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, आधुनिक लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर-ड्रोन जैसी हाई-टेक इंडस्ट्री और दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने पर है।
इंडस्ट्री और स्टार्टअप क्षेत्र की प्रमुख घोषणाएं
स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (SMEs) की उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स बनाने हेतु 48 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित है।
नई वेयरहाउस पॉलिसी (Warehousing Policy) लाई जाएगी, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे दिल्ली एक आधुनिक और कुशल लॉजिस्टिक्स हब बनेगी तथा व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में पहली बार RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना लागू की जा रही है। इसके तहत 32,000 एमएसएमई को ट्रेनिंग दी जाएगी और 15,000 बिजनेस को GeM एवं ONDC जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ा जाएगा।
दिल्ली में Semiconductor Manufacturing और R&D इकोसिस्टम विकसित करने के लिए Delhi Semiconductor Policy लाई जाएगी, जो India Semiconductor Mission 2.0 के अनुरूप होगी।
Delhi Drone Policy भी पेश की जाएगी, जिससे दिल्ली एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, रिसर्च और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग का प्रमुख केंद्र बनेगी।
पर्यटन और संस्कृति क्षेत्र में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
पर्यटन विभाग का बजट पिछले वर्ष के 121 करोड़ से बढ़ाकर 412 रुपये करोड़ कर दिया गया है।
Art, Culture और Language के लिए इस वर्ष 173 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
'Branding Delhi' योजना के तहत टूरिज्म मास्टर प्लान, टूरिज्म पॉलिसी और डिजिटल कंटेंट डेवलपमेंट के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
शहर को साफ, जीवंत और स्वागतयोग्य बनाने के लिए आने वाले वर्षों में लगभग 1,000 आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स बनाए जाएंगे।
शहर के राउंडअबाउट्स, चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और 13 प्रमुख एंट्री पॉइंट्स पर भव्य वेलकम गेट्स स्थापित किए जाएंगे। इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
'दिल्ली सदन' के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
Delhi Institute of Hotel Management and Catering Technology का रिडेवलपमेंट किया जाएगा ताकि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कुशल manpower तैयार हो सके।
नई Delhi Film Policy लाई जाएगी, इसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
केंद्र सरकार के सहयोग से Town Hall को Global Heritage Centre के रूप में विकसित किया जाएगा।
Animation, Visual Effects, Gaming और Comics (AVGC) इंडस्ट्री के इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए नई AVGC Policy लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: रिकॉर्ड ₹1,03,700 करोड़ का बजट, ग्रीन दिल्ली पर सबसे ज्यादा जोर, सीएम रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: सड़क, फ्लाईओवर और हरियाली के लिए खोला खजाना; 10 पॉइंट्स में समझें रेखा सरकार का 'ग्रीन' बजट
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: CM रेखा गुप्ता ने जलापूर्ति, सीवर और जलभराव के लिए कीं बड़ी घोषणाएं, 9000 करोड़ जल बोर्ड को
यह भी पढ़ें- Delhi Budget 2026: 'उपचार अधिकार है, उपकार नहीं', हेल्थ सेक्टर को मिले 12,645 करोड़, बनेगा वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम