नियमों की धज्जियां उड़ाकर देर रात तक बज रहा था डीजे; हिमांशु हत्याकांड के बाद 'DD बार' का NOC रद
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर हुए दोहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने बार का एनओसी निलंबित कर दिया है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
दोहरे हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।
सुरक्षा में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई।
सुरक्षा में लापरवाही के कारण बंद हुआ बार
खुलासा: हत्या वाली रात नियमों को ताक पर रखकर बज रहा था DJ
इस मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस रात अपराधियों ने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त बार के भीतर 'जून बीट बैश' के तहत 'टैट्रिक्स' का कमर्शियल डीजे (DJ) कार्यक्रम चल रहा था।
बार के प्रचार पोस्टरों की जांच से पता चला है कि जून महीने में यहां लगातार लेट-नाइट डीजे नाइट्स का आयोजन किया जा रहा था:
- 06 जून: डीजे पूजा
- 13 जून: डीजे तमन्ना
- 17 जून: टैट्रिक्स
- 20 जून: अंगीता
- 27 जून (हत्या की रात): टैट्रिक्स (इसी शो के दौरान बाहर वारदात हुई)
- 28 जून: जी-रूट (प्रस्तावित कार्यक्रम जो घटना के बाद रद हुआ)
जांच के दायरे में बार प्रबंधन
इस खूनी वारदात के बाद बार के पूरे मनोरंजन शेड्यूल और नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय आबकारी विभाग और पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि क्या बार प्रबंधन के पास इन कमर्शियल डीजे शो के आयोजन और देर रात तक लाउडस्पीकर बजाने की कोई वैध सरकारी अनुमति थी या नहीं।
यह भी पढ़ें- हिमांशु हत्याकांड: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को छह एसआईटी गठित, नए SSP ने संभाला मोर्चा
यह भी पढ़ें- 'पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस दबा रही है', हिमांशु सिंह हत्याकांड पर झारखंड भाजपा अध्यक्ष का तीखा हमला
यह भी पढ़ें- DD Bar मर्डर केस: हिमांशु की हत्या के बाद हरकत में पुलिस, जमशेदपुर के पब-बार के लाइसेंस की होगी जांच
यह भी पढ़ें- सुरक्षा के कड़े पहरे और अपनों के आंसुओं के बीच पंचतत्व में विलीन हुए हिमांशु, फफक पड़े पापा
यह भी पढ़ें- झारखंड में पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या: अफसरों पर चले हत्या का मुकदमा, 3 जुलाई को भाजपा का 'जमशेदपुर बंद'